{"_id":"5a2e97f34f1c1b60678c09b5","slug":"121513002995-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में मौसम ने बदली करवट, बूंदाबांदी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में मौसम ने बदली करवट, बूंदाबांदी शुरू
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिलाभर में सोमवार को मौसम ने करवट बदल ली है। सुबह से लेकर शाम तक जिला के कई भागों में बूंदाबांदी हुई। आसमान में बादल छाए रहे और तापमान में गिरावट आ गई। पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। सर्दी के मौसम में सोमवार को पहली बार जिला में बारिश की फुहारें पड़ीं। पूरा दिन हुई बूंदाबांदी से किसानों व लोगों के चेहरे चहक उठे। एक तरफ जहां किसानों की फसल को बारिश न होने की वजह से नुकसान पहुंच रहा था। वहीं शुष्क ठंड ने जिला के लोगों को कई बीमारियों में जकड़ लिया है। अब बारिश की बूंदें पड़ने के बाद लागों को शुष्क ठंड से होने वाली बीमारियों से निजात मिलेगी।
वहीं, किसानों की गेहूं की फसल के लिए भी बारिश वरदान सिद्ध होगी। जिलाभर में हुई बूंदाबांदी से धूल मिट्टी आदि से भी छुटकारा मिल गया है। फुहारों से उड़ती धूल बैठ गई है। सर्दियों की पहली बारिश ने लोगों को शॉल, टोपी व जैकेट आदि पहनने पर मजबूर कर दिया। जिला मुख्यालय में लोग छाते व गर्म कपड़ों के साथ दिखे। वहीं कई जगह लोगों ने आग जलाकर ठंड से छुटकारा पाया। तापमान गिरने के कारण ज्यादातर लोग घरों में ही दुबके रहे। कार्यालयों व काम काज को आए लोग भी शाम से पहले घरों को चल दिए। शाम तक आसमान में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी होती रही।