{"_id":"5a12e78e4f1c1bf4688bc4ed","slug":"121511188366-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर चालक ने भोरंज अस्पताल के दरवाजे को मारी लात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर चालक ने भोरंज अस्पताल के दरवाजे को मारी लात
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। एक ट्रैक्टर चालक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोरंज के सरकारी आवास के बाहर अपना ट्रैक्टर खड़ा कर अस्पताल के दरवाजे को लातें मारी हैं। चिकित्सक के मना करने पर भी ट्रैक्टर चालक दरवाजे को लात मारता रहा। वहीं ट्रैक्टर चालक ने रात्रि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक से हाथापाई भी की। करीब एक घंटा तक यह विवाद चलता रहा। जोर जोर से चिल्लाने की आवाजें सुनकर अस्पताल में भर्ती मरीजों ने भीतर से दरवाजों की कुंडियां लगा ली ताकि आरोपी भीतर ने घुस आए। इस पर भोरंज अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अभिलाष सिंह ने पुलिस थाना भोरंज में फोन कर मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान जीवन सिंह निवासी गांव सम्मू दघर, तरक्कवाड़ी के रूप में हुई है। यह घटना रविवार रात करीब साढ़े दस बजे की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं पुलिस थाना हमीरपुर के तहत गांव दडूही के अंतर्गत खेतों में काम कर रही एक महिला को पड़ोसियों ने पत्थर मार कर घायल कर दिया। यही नहीं जब पीड़ित महिला ने इसका विरोध किया तो पांच लोग खेतों में आकर उससे गाली गलौज करने लगे और महिला की पिटाई कर दी। पीड़ित महिला की पहचान नियामते वीवी पत्नी कर्मदीन निवासी गांव दडूही के रूप में हुई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोसी फिल्लु पुत्र दीनु, रोशनी पत्नी फिल्लु, मोनु पुत्र फिल्लु, सोनू पत्नी मोनू, नसीम पत्नी कोलू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।