फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   12 runners of the district will show stamina in Bilaspur

Hamirpur (Himachal) News: जिले के 12 धावक बिलासपुर में दिखाएंगे दमखम

Tue, 28 Mar 2023 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। लंबी और मध्यम दूरी की दौड़ प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों की टीम मंगलवार को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर रवाना हो गई है। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग हमीरपुर के जिला खेल अधिकारी पूर्ण सिंह कटोच ने जिला स्तर पर विजेता रहे 12 खिलाडिय़ों को रवाना किया और उन्हें प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए भी प्रेरित किया। बिलासपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बुधवार को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

लड़कों के 13 से 15 आयु वर्ग में अमरोह स्कूल के ईशांत ठाकुर, गुलेला स्कूल के हर्षित पटियाल और हिम अकादमी स्कूल के प्राकुल सिंह ठाकुर और लड़कियों के वर्ग में चौकी स्कूल की शगुन, याह स्कूल की अंकिता शर्मा और चौकी स्कूल की मनीता शामिल हैं, जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता उतरेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा लड़कों के 16 से 19 आयु वर्ग में ब्लू स्टार स्कूल के आर्यन, राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के आदित्य ठाकुर और कुठेड़ा स्कूल के अभय शर्मा, लड़कियों के वर्ग में राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की राशि, ब्लू स्टार हमीरपुर की इशिता शर्मा और कन्या स्कूल हमीरपुर की सुहानी भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएगी। टीम के साथ एथलेटिक्स कोच राजेंद्र धीमान और खेलो इंडिया के एथलेटिक्स कोच सूरज कुमार भी खिलाड़ियों के साथ बिलासपुर रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed