{"_id":"5c2e4a48bdec2257043b86ed","slug":"11546537544-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह के दौरे से पूर्व कार्यकर्ताओं को सौंपेगे दायित्व : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह के दौरे से पूर्व कार्यकर्ताओं को सौंपेगे दायित्व : राणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। भाजपा मंडल नादौन की बैठक का आयोजन वीरवार को स्थानीय गीता भवन में किया गया। बैठक में विशेष तौर पर प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, कांगड़ा और हमीरपुर के प्रभारी संजीव कटवाल तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री भी उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन मंत्री पवन राणा ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हमीरपुर दौरे से पूर्व हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी को दायित्व सौंपे जाएंगे। जिनके अनुरूप ही उन्हें अपनी तैयारी करनी होगी। इस सम्मेलन में पन्ना प्रमुखों का अहम योगदान होगा। साथ ही उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए कहा। राणा ने कहा कि समस्त मोर्चों और प्रकोष्ठों को घर-घर तक अपनी पहुंच बनानी होगी ताकि वह अपना बूथ सबसे मजबूत को चरितार्थ कर सकें।
उन्होंने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने पर बल दिया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि समस्त कार्यकर्ता प्रदेश और केेंद्र सरकार की उपलब्धियों तथा जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें जीतने के लिए कार्य करना होगा। वहीं विजय अग्निहोत्री ने कहा कि नादौन क्षेत्र के सभी पन्ना प्रमुख हमीरपुर में होने वाले सम्मेलन में भाग लेंगे। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी संजीव कटवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है ताकि, नादौन क्षेत्र सहित प्रदेश भर के पन्ना प्रमुखों और पांच हजार त्रिदेव को सम्मेलन में लाया जा सके। सम्मेलन के बाद सभी प्रकोष्ठों और मोर्चों के प्रमुखों के साथ एक अलग से बैठक ली गई। इस अवसर पर विस्तारक राम प्रकाश पठानिया, विपणन बोर्ड के अध्यक्ष अजय शर्मा, मंडलाध्यक्ष भवानी सिंह, ठाकुर रघुवीर सिंह, डा. नरेश, चंदू लाल चौधरी, विनोद पठानिया, पवन शर्मा, हरदयाल सिंह, सुरेंद्र छिंदा, ओमा चंद, हुकम सिंह बैंस, अनीता गर्ग, अनीता ठाकुर, मंजीत ठाकुर, सुनील कुमार, रत्तन चंद भाटिया, विपन शर्मा, निर्दोष शर्मा, इंदु बाला सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।