{"_id":"5c153cefbdec22571a0f894f","slug":"11544895727-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल का दौरा पडने से निगम के परिचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल का दौरा पडने से निगम के परिचालक की मौत
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर के एक परिचालक की ड्यूटी के बाद दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। परिचालक दिल्ली से हमीरपुर रूट पर सेवाएं देकर शनिवार सुबह हमीरपुर पहुंचा था। यहां पर उसके सीने में अचानक दर्द उठा और वह घर चला गया। दर्द बढ़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा दिया है।
परिचालक मनीष कुमार (45) पुत्र जगत राम कुछ समय पूर्व ही रामपुर से स्थानांतरित होकर हमीरपुर आया था। शनिवार तड़के ही वह दिल्ली से हमीरपुर रूट की बस में सेवाएं देकर हमीरपुर पहुंचा। इस दौरान उसके सीने में दर्द उठा। वह घर चला गया। घर में खाना खाने के बाद वह धूप में सोया ही था कि दर्द बढ़ गया। परिजन उसे अस्पताल ले आए, जहां उसकी मौत हो गई। वह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, दो बेटियां और बेटा छोड़ गया है। दोनों बेटियां और बेटा स्कूल में पढ़ते हैं। कार्यकारी थाना प्रभारी मोहन लाल का कहना है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।