फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   स्ट्रीट लाइट को ठीक करने की बजाय मेन लाइन ही काट दी

स्ट्रीट लाइट को ठीक करने की बजाय मेन लाइन ही काट दी

Mon, 15 Oct 2018 11:14 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन ने वार्ड नंबर-6 में लगी स्ट्रीट लाइट को ठीक करने की बजाय उसकी मेन तार ही कटवा दी। इस कारण दर्जनों स्ट्रीट लाइटें बंद हो गई हैं और वार्ड में अंधेरा पसर गया है। वार्ड नंबर-6 होशियारपुर रोड के किनारे से जाती नगर पंचायत की स्ट्रीट लाइट की तार किसी ट्रक से फंस कर नीचे झुक गई। नगर पंचायत ने उसे ठीक करने की बजाए इस मेन स्ट्रीट लाइट की लाइन ही काट दी। जिससे दर्जनों स्ट्रीट लाइटें बंद हो गईं। नगर पंचायत के सचिव लंबे अरसे से बीमार चल रहे हैं और कभी कभार ही नगर पंचायत में आते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक सप्ताह बीत जाने पर भी नगर पंचायत ने इस स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान नहीं किया। जिसे लेकर लोगों में नगर पंचायत के प्रति रोष पनप रहा है। समाजसेवी होशियार सिंह पराशर, नितेश, दीपक, मुकेश आदि ने उपायुक्त और एसडीएम से आग्रह किया है कि स्ट्रीट लाइट की समस्या का अतिशीघ्र समाधान करवाया जाए ताकि, लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके। वार्ड-6 की पार्षद एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोरमा देवी का कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले समस्या से नगर पंचायत को अवगत करवा कर इसका समाधान करवाने को कहा गया है। नगर पंचायत की जेई ईशु मेहता का कहना है कि समस्या का शीघ्र ही समाधान करवा दिया जाएगा। वहीं, एसडीएम नादौन डीआर धीमान का कहना है कि लोगों की दी जाने वाले सुविधा में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए, इस संदर्भ में नगर पंचायत को जरूरी दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed