फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सतर्कता और निष्पक्षता से करवाएं पंचायत उपचुनाव : कीर्ति

सतर्कता और निष्पक्षता से करवाएं पंचायत उपचुनाव : कीर्ति

Tue, 24 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
जाहू/भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में ब्लॉक समिति हॉल में मंगलवार को पंचायती राज के उपचुनाव को लेकर पहली रिहर्सल खंड विकास अधिकारी भोरंज कीर्ति चंदेल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पंचायतों में होने वाले उपचुनाव में मतदान को संपूर्ण सतर्कता और निष्पक्षता से करवाने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी चुनावी प्रक्रिया के सभी पहलुओं को अच्छी तरह से समझ कर अपने मतदान स्थान पर जाएं।
विज्ञापन

अग्घार पंचायत में प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार, भलवाणी पंचायत में उपप्रधान के चुनाव को लेकर पांच उम्मीदवार और हनोह पंचायत में वार्ड नंबर पांच से वार्ड पंच पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में है। कीर्ति ने कहा कि चाहे आम चुनाव हो या फिर उपचुनाव, इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती है। निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव करवाने के लिए 20 पार्टियां बनाई गई है। इनमें से 20 पीठासीन अधिकारी और 40 मतदान अधिकारी लगाए गए हैं। प्रत्येक पार्टी में तीन सदस्य शामिल किए गए हैं। चुनाव 29 जुलाई को सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। प्रत्येक पार्टी को दो बॉक्स, बैलेट पेपर और अन्य सामान दिया जाएगा। दूसरी रिहर्सल 27 जुलाई को 11 बजे होगी। इस दौरान पंचायत निरीक्षक बलवीर शर्मा, पवन रांगड़ा, मनोहर लाल रांगड़ा, राम लाल, प्रकाश चंद भारद्वाज, सतीश कुमार, सुनील कुमार, राजकुमार, रमेश चंद, विनोद कुमार, विद्यासागर, आज्ञा राम, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed