फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ड्रॉ ऑफ लाटरी से हुई शराब के ठेकों की नीलामी

ड्रॉ ऑफ लाटरी से हुई शराब के ठेकों की नीलामी

Mon, 19 Mar 2018 11:15 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
ड्रॉ ऑफ लाटरी से हुई शराब के ठेकों की नीलामी
हमीरपुर। जिला हमीरपुर की खुदरा आबकारी दुकानों का आवंटन लाटरी द्वारा उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में किया गया। रविवार रात पौने ग्यारह बजे तक चली आवंटन प्रक्रिया के दौरान जिला हमीरपुर की 46 आबकारी इकाइयों की 118 आबकारी दुकानों (एल-2/एल-14) का 63.47 करोड़ में आवंटन किया गया। तीन आबकारी इकाइयों की 7 आबकारी दुकानों के लिए कोई भी आवेदक न होने से आवंटन नहीं किया गया। इस अवसर पर ज्वाइंट स्टेट टैक्स कमिश्नर नॉर्थ जोन हितेश शर्मा और कलेक्टर आबकारी सेंटर जोन डॉ. रमेश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सहायक आबकारी व कराधान आयुक्त कुलभूषण गौतम ने बताया कि यह आवंटन आबकारी घोषणाओं वर्ष 2018-19 के प्रावधानों के अनुसार किया गया। इसके लिए 1017 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनसे 2.51 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई है। लाटरी के माध्यम से न्यू बस स्टैंड हमीरपुर की यूनिट आराध्या वाइन, ओल्ड बस स्टैंड हमीरपुर की अमित कौशल, भोटा चौक राणा पार्टनर, पक्का भरो नवीन ठाकुर, कुठेड़ा-ऊहल उमेश चौहान, दोसड़का रतनचंद, बड़ू सुरेंद्र सिंह, लंबलू राणा पार्टनर, बजूरी दिनेश कुमार रीना देवी, सलौणी रणजीत सिंह, हड़ेटा राणा एंड सन्स, दांदडु सुनील कुमार, गलोड़ मैसेर्ज राणा ब्रदर्स, धनेटा पंकज ठाकुर, ग्वाल पत्थर सुरेंद्र कुमार विज, कांगू संदीप राणा, बागनाला नादौन प्रभात सिंह, चिल्लियां संजय कुमार, बड़ा सुरेश चंद कटोच, रंगस पूजा शर्मा, नादौन राजकुमार, मानपुल कुलदीप सिंह, सुजानपुर अंकुश गुप्ता, भलेठ-चबूतरा दलजीत सिंह, पटलांदर अभिषेक ठाकुर, जंगल बेरी भोलानाथ, कक्कड़ सुरजीत सिंह, जाहू रजनीश कुमार, सुलगवान विशाल ठाकुर, नगरोटा गाजियां प्रवेश कुमार, भरेड़ी कुलदीप कुमार, सम्मू नीरज सिंह प्रभात सिंह, टिक्कर खतरीयां विशाल ठाकुर और अश्विनी कुमार, बस्सी नीरज ठाकुर हरीश कुमार, चंदरूही सुनील कुमार, ताल सीमा खन्ना, पट्टा सुनील कुमार अश्वनी कुमार, भोटा रणजीत सिंह, शुक्र खड्ड संजीव कुमार, मैहरे अजय वर्मा, बड़सर रणजीत सिंह, सोहारी कृपाल सिंह, बिझड़ी रेखा देवी, धंबोटा विजय कुमार महारल विशाल कुमार, चकमोह रोहित शर्मा को आवंटित किए गए। न्यू बस स्टैंड जाहु, डाडू और लदरौर कलां के लिए कोई भी प्रार्थना पत्र प्राप्त न होने से आवंटन नहीं हो सका है।
विज्ञापन


ये यूनिट सबसे महंगे बिके
सुजानपुर यूनिट 3.19 करोड़, कुहेड़ा उहल 3.09 करोड़, न्यू बस स्टैंड हमीरपुर 2.95 करोड़, ओल्ड बस स्टैंड 2.50 करोड़, भोटा चौक 2.33 करोड़, पक्का भरो अमरोह 2.22 करोड़ और गलोड़ का यूनिट 2.10 करोड़ रुपये में बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed