{"_id":"5aae9f824f1c1bb9758b5fc8","slug":"11521393538-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकुश ने हासिल किया हमीरपुर कुमार का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकुश ने हासिल किया हमीरपुर कुमार का खिताब
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताल(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत पड़ते दिम्मी गांव में शनिवार को छिंज मेले का आयोजन किया गया। आयोजकों हरदेव मनकोटिया और लक्की मनकोटिया ने बताया कि इस दौरान बड़ी माली और छोटी माली के अलावा हमीरपुर कुमार खिताब के लिए भी पहलवान को चुना गया। छिंज के दौरान हुए मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अंकुश को हमीरपुर कुमार के खिताब से नवाजा गया। अंकुश ने फाइनल मुकाबले में अतुल को पटकनी देकर यह खिताब अपने नाम किया। वहीं छिंज में बड़ी माली के विजेता पहलवान आलमगिर के धमिंद्र को 7100 रुपये और गुर्ज एवं उपविजेता भोला अटारी को 6100 रुपये और गागर देकर सम्मानित किया गया। छोटी माली के विजेता दीपक हरियाणा को 3500 रुपये और गुर्ज एवं उपविजेता राजू को 3100 रुपये और गागर देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन