फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   दिल चोरी साडा हो गया...पर झूमे दर्शक

दिल चोरी साडा हो गया...पर झूमे दर्शक

Sat, 03 Mar 2018 09:59 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
दिल चोरी साडा हो गया...पर झूमे दर्शक
सुजानपुर होली मेले की अंतिम संध्या पर प्रस्तुति देते प्रसिद्घ गायक हंस राज हंस। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। राष्ट्रीय स्तरीय होली उत्सव ऐतिहासिक चौगान सुजानपुर में शुक्रवार को बड़ी धूमधाम से संपन्न हो गया। उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने सांस्कृतिक संध्या का विधिवत रूप से आगाज किया। इस मौके पर हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर, विस क्षेत्र हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर और नादौन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या के स्टार कलाकार हंस राज हंस ने पंजाबी गीतों से पंडाल में उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने दिल साडा चोरी हो गया..., ऐ जो सिली-सिली आंदी ऐ हवा..., दिल लैणा भी पैंदा है दिल देणां भी पैंदा है... आदि गीतों की प्रस्तुतियां देकर पंडाल में उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक करनैल राणा, गीता भारद्वाज, रमेश और अन्य जिला एवं जिले के बाहर से आए कलाकारों ने लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर वाहवाही लूटी। इससे पहले मुख्यातिथि ने मुरली मनोहर मंदिर में पूजा अर्चना की और चौगान में विभिन्न विभागों एवं गैर सरकारी संस्थाओं की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। उन्होंने मेले के दौरान आयोजित की गई कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम हमीरपुर को 5 हजार रुपये, जबकि उप विजेता टीम नादौन को 3500 रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया। मेले के दौरान कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें राजस्थान का सुक्खा पहलवान विजेता और दीनानगर पंजाब का पहलवान काला उप विजेता रहे। मुख्यातिथि ने विजेता पहलवान को गुर्ज और 18 हजार रुपये, जबकि उपविजेता पहलवान काला को 15 हजार रुपये की नकद राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसपी रमन कुमार मीणा, एडीएम रत्न गौतम, एसडीएम अरिंदम चौधरी, सुजानपुर के एसडीएम एवं मेला अधिकारी वीरेंद्र शर्मा, सहायक आयुक्त अनुपम ठाकुर के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गण्यमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed