{"_id":"5a01ad7a4f1c1b7a548bb6a5","slug":"11510059386-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने रैलियों के माध्यम से मतदान के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने रैलियों के माध्यम से मतदान के प्रति किया जागरूक
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से गांधी चौक पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के राष्ट्रीय स्वयंसेवी सफल डोगरा ने युवाओं को वीवीपैट का प्रयोग करने की जानकारी दी। इस मौके पर युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर स्वयंसेवी चुनी लाल भी मौजूद रहे। वहीं ब्लू स्टार हमीरपुर के छात्रों ने चौकी जंवाला गांव में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. सुमनलता ने बच्चों से अपने घरों में तथा आसपास के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का आह्वान किया।
ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल हमीरपुर के छात्रों ने भी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जिला मुख्यालय में रैली निकाली। स्कूल चेयरमैन प्रो. विकास दीक्षित ने रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर के छात्रों ने रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया। इस रैली में कक्षा सातवीं से लेेेकर दसवीं तक के 250 बच्चों ने भाग लिया। स्कूल प्रधानाचार्य अरूण चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर स्कूल की उपप्रधानाचार्य सुषमा चौहान, अर्चना सिंह, दीपक धीमान, अशोक राणा, अजय पठानिया, पंकज, शिशू वाला, चंपा, कमलेश, सपना आदि अध्यापक मौजूद रहे।