फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नारी शक्ति की बदौलत ही मैं आज विधायक हूं : राणा

नारी शक्ति की बदौलत ही मैं आज विधायक हूं : राणा

Sat, 02 Mar 2019 11:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के तहत आने वाले सभी पंजीकृत महिला मंडलों को दस-दस हजार रुपये विधायक निधि से दिए जाएंगे। इसके साथ उन्हें एक-एक टेंट शामियाना भी दिया जाएगा। यह घोषणा सुजानपुर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने शनिवार को सुजानपुर में आयोजित महिला कांग्रेस सम्मेलन में की। महिला कांग्रेस सम्मेलन में हिमाचल महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि, कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा नेता एवं हिमाचल कांग्रेस सचिव अभिषेक राणा ने की। जैनब चंदेल का चुनाव क्षेत्र की महिलाओं के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की नारी शक्ति की बदौलत ही वे आज विधायक के रूप में इस क्षेत्र में खड़े हैं। सुजानपुर चुनाव क्षेत्र के महिला मंडलों को एक-दो बार नहीं पूरे 6 बार विधायक ने सम्मानित किया है। हर बार उन्हें जरूरतमंद वस्तुएं भेंट की गई हैं, जो उनके काम आ सकें। विधायक निधि से अबकी बार सभी पंजीकृत महिला मंडलों को दस दस हजार रुपये दिए जाएंगे। जबकि, अन्य असंगठित महिला मंडलों, सेल्फ फाइनेंस ग्रुप में जुड़ी महिलाओं के लिए भी घोषणा करते हुए कहा कि उन्हें भी अपनी ओर से एक एक टेंट शामियाना देकर सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2021 के शुरुआत में यह राशि दस हजार से बढ़ाकर 12 हजार की जाएगी। इस मौके पर विधायक ने सत्तासीन भाजपा सरकार के साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, उनके बेटे सांसद अनुराग ठाकुर पर भी जुबानी प्रहार किए। राणा ने कहा कि उन्होंने भी चुनाव हारा था लेकिन, चुनाव हारने के बाद उन्होंने लोगों के साथ कभी बुरा बर्ताव नहीं किया। जिस तरह से वर्तमान में भाजपा के हारे हुए नेता क्षेत्र के लोगों के साथ कर रहे हैं। राजनीति में हार जीत चलती रहती है। लेकिन, जिस तरह से बदले की भावना से भाजपा नेताओं द्वारा क्षेत्र के लोगों के साथ बर्ताव किया जा रहा है, वह अशोभनीय है। विधायक ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का गुणगान करते हुए कहा कि पूर्व में 5 साल के दौरान सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य हुए हैं। जिस तरह से विरोधाभास की राजनीति भाजपा कर रही है, उसका खामियाजा आने वाले लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष डॉ. राज धीमान समेत अन्य महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed