फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सांसद कार्यालय की महिला कर्मचारी को जान से मारने की धमकी

सांसद कार्यालय की महिला कर्मचारी को जान से मारने की धमकी

Fri, 04 Jan 2019 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर/बिझड़ी। लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर के हमीरपुर स्थित सांसद कार्यालय में तैनात एक महिला कर्मचारी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। इसके साथ ही व्यक्ति ने उक्त महिला कर्मी के साथ फोन पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया है। महिला ने इसकी शिकायत महिला पुलिस थाना हमीरपुर में दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामला दर्जकर कॉल डिटेल निकलवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को महिला पुलिस थाने में बड़सर उपमंडल से संबंध रखने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके साथ ही वह व्यक्ति गाली गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। महिला सांसद कार्यालय हमीरपुर में कर्मचारी है। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में महिला पुलिस थाना हमीरपुर की प्रभारी रीता का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कॉल डिटेल निकाली गई है। प्रारंभिक छानबीन में कॉल करने वाले का नंबर मंडी जिला के सरकाघाट क्षेत्र का लग रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed