{"_id":"5bca1021bdec2269724a712b","slug":"111539969057-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महारल के छिड़ नाला में मिली अधेड़ की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महारल के छिड़ नाला में मिली अधेड़ की लाश
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी दियोटसिद्ध के तहत पड़ते महारल गांव के छिड़ नाले में एक सप्ताह से लापता चल रहे अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना स्थानीय उपप्रधान ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार दोपहर बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
महारल निवासी जैसी राम (65) पुत्र नानक चंद मजदूरी करता था। वह करीब एक सप्ताह से लापता था। जिसकी शिकायत परिवार ने पुलिस चौकी दियोटसिद्ध में दर्ज करवाई। वीरवार सुबह कुछ ग्रामीण छिड़ नाले के पास से गुजर रहे थे तो उन्हें एक शव दिखा। जिसकी सूचना उन्होंने महारल पंचायत उपप्रधान अजय कुमार को दी। उपप्रधान ने इस बारे पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसका क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप सदिया। जैसी राम महारल में अपने भाई और भाभी के साथ रहता था। वह कई सालों से अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। उधर, डीएसपी बड़सर जसवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि करीब एक सप्ताह से लापता 65 वर्षीय जैसी राम पुत्र नानक चंद की लाश महारल के छिड़ नाले में मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन जारी है।