फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सरकारी खजाने को चपत लगाने पर पंचायत प्रधान सस्पेंड

सरकारी खजाने को चपत लगाने पर पंचायत प्रधान सस्पेंड

Tue, 02 Oct 2018 09:24 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विकास खंड नादौन की एक ग्राम पंचायत को वित्तीय अनियमितता के आरोप साबित होने पर प्रधान पद से निष्कासित कर दिया है। जिला पंचायती राज विभाग ने पंचायत निरीक्षक की रिपोर्ट आने के बाद यह सख्त कार्रवाई की है। इससे पहले पंचायत प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ था। लेकिन पंचायत प्रधान विभाग के नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जिसके चलते पंचायती राज अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए सरकारी खजाने को चपत लगाने के आरोप में विभाग ने प्रधान को निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अधिकारी हमीरपुर रमेश चंद कपूर ने पंचायत के प्रधान को निष्कासित करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गलोड तहसील की समीपवर्ती एक पंचायत के प्रधान पर गांव के ही एक व्यक्ति ने वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। शिकायत के बाद विभाग ने पंचायत निरीक्षक को मामले की जांच के निर्देश दिए। पंचायत निरीक्षक की जांच में पाया गया कि मनरेगा बजट और बिजली उपकरणों की खरीद में नियमों की अवहेलना हुई है। पंचायत निरीक्षक की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पंचायत प्रधान को कारण बताओ नोटिस भेजा गया था। लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। जिसके चलते उसे पंचायत प्रधान पद से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed