{"_id":"5b6ef5c34f1c1be6258b4568","slug":"111533998531-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्कशॉप प्रबंधक के खिलाफ चालक यूनियन ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्कशॉप प्रबंधक के खिलाफ चालक यूनियन ने की नारेबाजी
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम चालक यूनियन हमीरपुर की बैठक शनिवार को प्रदेशाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमेें चालकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान चालकों ने एचआरटीसी वर्कशॉप प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी की। मान सिंह ठाकुर ने कहा कि ऊना के लठियाणी में कैहलवीं के पास हुए सड़क हादसे में निगम के चालक की कोई गलती नहीं थी। उन्होंने कहा कि चालक महेश कुमार जब सुबह हमीरपुर से जालंधर जा रहा था तो लठियाणी के पास कैहलवीं में अचानक बस का स्टेयरिंग फ्री हो गया है।
इसके कारण बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े स्कूटर पर बैठे व्यक्ति से टकरा गई। इससे स्कूटर पर बैठे व्यक्ति की मौत हो गई। मान सिंह ने कहा कि वर्कशॉप प्रबंधक ने आनन-फानन में इस बस का जायजा लिया और कहा कि बस में कोई खराबी नहीं थी। जबकि मेकेनिक के मुताबिक बस का स्टेयरिंग फ्री हो गया था। उन्होंने कहा कि चालक और मेकेनिक को गलत ठहराने की कोशिश की गई है। मान सिंह ने कहा कि अगर वर्कशॉप प्रबंधक ने बस चालक और मेकेनिक को निर्दोष साबित नहीं किया तो चालक यूनियन प्रदेश भर में सड़कों पर उतर कर इसका विरोध करेगी। प्रदेशभर के बस अड्डों और बस डिपुओं पर गेट मीटिंगें होंगी और प्रदेश सरकार को ज्ञापन भी सौंपें जाएंगे। यूनियन ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस मामले की पूरी जांच की जाए। यूनियन ने कहा कि एचआरटीसी में कलपुर्जों की भारी कमी चल रही है। वर्कशॉप में स्टाफ पहले के मुकाबले आधे से भी कम रह गया है। मौजूदा कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। जिसके चलते बसों की उचित देखरेख व मरम्मत नहीं हो पा रही। बैठक में सुरेश ठाकुर, जगरनाथ ठाकुर, पवन कुमार, सुभाष शर्मा, अवतार सिंह, रत्न चंद, धमेंद्र कुमार, देश राज, तेज राम, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।