{"_id":"5aabf8a34f1c1bb3758b5ca1","slug":"111521219747-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल में 44 कैंसर रोगियों का जांचा स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल में 44 कैंसर रोगियों का जांचा स्वास्थ्य
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हमीरपुर के सौजन्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार क्षेत्रीय अस्पताल में कैंसर रोगियों के लिए एक निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी पुष्पेंद्र वर्मा ने की। इस मौके पर कैंसर विशेषज्ञ डॉ. दिनेश पेंढारकर और डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने 44 कैंसर रोगियों की जांच की और कैंसर के बारे में जागरूक किया।
इस अवसर पर पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि समय पर निरीक्षण करवाने से प्रारंभिक अवस्था में ही कैंसर की रोकथाम की जा सकती है। लेकिन दुर्भाग्यवश जब तक रोगी अस्पताल में पहुंचता है तब तक उसका रोग काफी बढ़ चुका होता है और इसका इलाज संभव नहीं होता है। उन्होंने बताया कि कैंसर की चेतावनी के लक्षण न भरने वाला घाव अथवा जख्म, निगलनेे में कठिनाई, आवाज में परिवर्तन, शौच क्रिया एवं मूत्र की नियमित दिनचर्या में परिवर्तन, शरीर के किसी छिद्र से रक्तस्त्राव होना आदि हैं। पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि भारत में 20 से 25 लाख कैंसर के रोगी है और हर वर्ष नए रोगी 7 से 9 लाख एवं हर वर्ष 4 लाख लोगों की मृत्यु कैंसर से होती है। उन्होंने कहा कि कैंसर से बचाव के उपाय तंबाकू, मदिरापान पर नियंत्रण, व्यक्तिगत स्वच्छता, प्रदूषण पर नियंत्रण, स्वस्थ जीवन शैली, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना आदि हैं।