{"_id":"5a96e9194f1c1b387b8b92ee","slug":"111519839513-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सरकार के कार्याकाल में नादौन का नहीं हो पाया विकास : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सरकार के कार्याकाल में नादौन का नहीं हो पाया विकास : अनुराग
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को भदरोल और बैहरड़ में सामुदायिक भवनों का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विधानसभा नादौन के लिए सांसद निधि से 2 करोड़ 62 लाख रुपये के अलावा और भी लाखों रुपये स्वीकृत किए करवाए हैं। कांग्रेस ने सरकार ने पिछले पांच साल प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की लड़ाई में ही गंवा दिए। उन्होंने कहा कि इसी लड़ाई के चलते नादौन का विकास नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि सुक्खू स्पाइस पार्क के नाम पर लोगों को गुमराह करते रहे लेकिन पांच सालों में इसके लिए जमीन तक नहीं दिला पाए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, भदरोल पंचायत प्रधान अनीता ठाकुर, भाजपा मंडलाध्यक्ष भवानी सिंह, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रघुवीर सिंह, विजय शर्मा, ब्रिगेडियर लाल चंद जसवाल, चौधरी चंदू लाल, जैदनाथ शर्मा, हुकम सिंह बैंस, राज कुमार वर्मा, सुशील कंवर, पवन शर्मा, सुरेंद्र छिन्दा आदि उपस्थित रहे। अनुराग ने कहा कि ऊना से नादौन तक 50 किलोमीटर रेल लाइन के लिए 2800 करोड़ रुपये स्वीकृत करवाए हैं। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने जन समस्याएं भी सुनीं।