फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   केरल और बंगाल का मैच ड्रॉ, दोनों को मिले 2-2 अंक

केरल और बंगाल का मैच ड्रॉ, दोनों को मिले 2-2 अंक

Wed, 07 Feb 2018 09:18 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। अटल बिहारी बाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में बंगाल और केरल की टीम के मध्य विजय हजारे क्रिकेट प्रतियोगिता का एक दिवसीय मैच खेला गया। दोनों टीमों के मध्य खेला गया यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। टॉस जीतने के उपरांत केरल ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। केरल की टीम ने 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। केरल की ओर से बल्लेबाजी करते हुए जलज सक्सेना 100 रन बनाकर नाबाद रहे , संजू सैमसन 34 , मोहम्मद अजरुदीन 28, विनोद 25, सचिन ने 19 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी और बंगाल की टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए कनिष्क सेठ 1 विकेट , मनोज तिवारी 2, सयान घोष 2 विकेट और अमीर ने 1 विकेट हासिल किया। दूसरी ओर बंगाल की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए श्रीवास्तव गोस्वामी 26रन, एस वरुण 21, रितिक चटर्जी 35, मनोज तिवारी 73 रन नाबाद, मजूमदार 24, सुमंता 23 और कनिष्क सेठ 8 रन बनाकर रन आउट हुए। बंगाल का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 50 ओवरों में 235 रन रहा। केरल की टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए वेरियर ने 2 विकेट, अक्षय 2 विकेट अभिषेक मोहन 2 विकेट और बंगाल के 2 खिलाड़ी रन आउट हुए। इस मैच में दोनों ही टीमों को दो-दो अंक प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed