फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   चुनाव की भेंट चढ़ा हमीरपुर का हमीर उत्सव

चुनाव की भेंट चढ़ा हमीरपुर का हमीर उत्सव

Fri, 03 Nov 2017 11:33 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राज्य स्तरीय हमीर उत्सव विधानसभा चुनाव की भेंट चढ़ गया है। जिला समेत पूरे प्रदेश के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र हमीर उत्सव के लिए इस बार जिला प्रशासन की तरफ से कोई तैयारी नहीं की गई है। जबकि पिछली बार एक महीना पहले उत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं।
विज्ञापन

बीते वर्ष 8 से 10 नवंबर तक तीन दिवसीय हमीरपुर उत्सव का आयोजन किया गया था। इसमें अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने प्रस्तुति देकर लोगों का मनोरंजन किया था। तीन दिवसीय इस राज्यस्तरीय उत्सव के लिए अंतरराष्ट्रीय और लोक कलाकारों के चयन के लिए स्क्रीनिंग होती है। वहीं मुख्यातिथि को आमंत्रित करने और निमंत्रण पत्र प्रिंट करवाने पड़ते हैं। लेकिन इस बार न तो हमीरपुर उत्सव की तैयारियां शुरू हुई और न कलाकारों की कोई सूची बन पाई है।
विज्ञापन

प्रदेश में 9 नवंबर को मतदान है। इसके चलते जिला स्तर पर मतदान की तैयारियां चली हुई हैं। मतदान की तैयारियों के चलते जिला प्रशासन तीन दिवसीय हमीर उत्सव को लेकर कोई बैठक का आयोजन नहीं कर पाया है। अगर 9 नवंबर के बाद भी जिला प्रशासन कार्यक्रम का आयोजन करवाता है तो सबसे बढ़ी दिक्कत फंड की रहेगी। चूंकि हमीर उत्सव के लिए जिला मुख्यालय स्तर पर शिक्षण संस्थानों और लोकल कारोबारियों से भी चंदा एकत्रित किया जाता है। वहीं ट्रेड फेयर के आयोजन से भी धन एकत्रित किया जाता रहा है। लेकिन इस बार इस तरह की कोई कोशिश नहीं हुई। इसके चलते सालों से मनाए जा रहे हमीरपुर उत्सव की तैयारियां इस बार ठंड बस्ते में पड़ गई हैं। उपायुक्त हमीरपुर संदीप कदम ने कहा कि विस चुनाव के चलते अभी तक हमीरपुर उत्सव की तैयारियां शुरू नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed