{"_id":"59fb16f24f1c1bf3538baa74","slug":"111509627634-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने जेएंडके के सांबा से पकड़ा उद्घोषित अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने जेएंडके के सांबा से पकड़ा उद्घोषित अपराधी
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। एसआईटी ने मारपीट के मामले में उद्घोषित अपराधी को जम्मू-कश्मीर के सांबा से गिरफ्तार किया है। टीम में हेड कांस्टेबल नरेश कुमार, राजेश कुमार और ललित कुमार शामिल रहे। एसआईटी ने आरोपी को एसीजेएम कोर्ट नंबर एक में पेश किया, जहां से आरोपी को 8 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वर्ष 2011 में जोगिंद्र पाल पुत्र वकीलू राम ने पुलिस थाना हमीरपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि राकेश कुमार उर्फ निक्का निवासी बजरी कंपनी ब्रह्मा रोड, पठानकोट जिला गुरदासपुर पंजाब ने उसके साथ झगड़ा किया और मारपीट की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच के बाद चालान हमीरपुर कोर्ट में पेश किया लेकिन आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ।
31 जनवरी 2011 को अदालत ने आरोपी को उद्घोषित अपराधी करार देते हुए गिरफ्तार करने की आदेश जारी किए। जिसके बाद एसआईटी ने जगह-जगह छापेमारी कर आरोपी की तलाश शुरू की। बुधवार को एसआईटी ने आरोपी राकेश कुमार को जम्मू-कश्मीर के सांबा से गिरफ्तार किया और हमीरपुर थाना ले आई। उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि वीरवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।