फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   दस्तावेजों की जांच आज, हमीरपुर को मिलेंगे 23 शास्त्री अध्यापक

दस्तावेजों की जांच आज, हमीरपुर को मिलेंगे 23 शास्त्री अध्यापक

Mon, 26 Nov 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर को मिलेंगे 23 शास्त्री अध्यापक
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में दस्तावेजों की जांच आज
कर्मचारी चयन आयोग से विभाग को 23 अभ्यर्थियों के नामों की सूची मिली
दस्तावेजों की जांच के बाद सफल अभ्यर्थियों को मिलेगी नियुक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 27 नवंबर, मंगलवार को शास्त्री अध्यापक भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच होगी। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने शास्त्री के खाली पदों को भरने के लिए कुछ माह पूर्व परीक्षा का आयोजन किया था। मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों में से 23 अभ्यर्थियों की सूची जिला हमीरपुर को मिली है। 27 नवंबर को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में इन 23 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच होगी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों की नियुक्तियां जिला के विभिन्न सरकारी स्कूलों में होंगी।

बता दें कि जिला हमीरपुर मेें शास्त्री अध्यापकों के कुल 289 पद स्वीकृत हैं। लेकिन वर्तमान में 56 पद खाली चल रहे हैं। मौजूदा समय में जिले के 233 स्कूलों में शास्त्री अध्यापक सेवाएं दे रहे हैं। वहीं 27 नवंबर को मूल्यांकन परीक्षा के बाद 23 नए शास्त्री अध्यापक जिले के स्कूलों को मिल जाएंगे। इससे जिन स्कूलों में खाली पदों के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, उन्हें नई भर्ती के बाद अब राहत मिलेगी। दस्तावेजों की जांच इसलिए जरूरी है कि कई बार पूर्व सैनिक कोटे से परिवार में एक से अधिक लोग लाभ हासिल कर लेते हैं। जबकि नियमों के तहत यह लाभ परिवार के केवल एक सदस्य को ही मिल सकता है। इसी तरह कई बार कैटेगिरी से संबंधित फर्जी दस्तावेजों के मामले भी सामने आ चुके हैं। इन सबके चलते विभाग अब अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच करेगा। उधर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक देशराज बरवाल ने कहा कि शास्त्री अध्यापकों की मूल्यांकन परीक्षा 27 नवंबर को हमीरपुर स्थित कार्यालय में होगी। दस्तावेजों की जांच के बाद नई नियुक्तियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed