फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हमीर उत्सव का मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

हमीर उत्सव का मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

Wed, 24 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। दो वर्षों से प्रतीक्षित राज्यस्तरीय हमीर उत्सव को लेकर इस बार शहरवासियों में काफी उत्साह है। 31 अक्तूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस तीन दिवसीय हमीर उत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। जबकि, लोकसभा के सांसद अनुराग ठाकुर दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। स्टार कलाकारों के चयन के बाद तीसरी सांस्कृतिक संध्या के लिए मुख्यातिथि के नाम की घोषणा होगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के खेल मैदान में उत्सव का आयोजन होगा। इसके लिए जिला प्रशासन को प्रदेश उच्च न्यायालय से मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन

अब जिला प्रशासन ने आयोजन को लेकर विभिन्न प्रकार की समितियों का गठन कर कलाकारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्टार कलाकारों के लिए प्रशासन ने विभिन्न फर्मों से कोटेशन मांगी हैं। इसके साथ ही राज्यस्तरीय उत्सव के लिए साउंड सिस्टम व टेंट आदि की भी व्यवस्था हो चुकी है। प्रशासन ने इस उत्सव के सफल आयोजन को लेकर धन एकत्रित करने के लिए भी विभिन्न विभागों से मदद मांगी है। लेकिन, अब तक आवश्यकता से बहुत कम राशि जुटाई जा सकी है। बीते वर्ष जिला प्रशासन ने करीब 20 लाख से अधिक की राशि जुटाई थी, जो अभी तक प्रशासन के खजाने में जमा है। हमीरपुर में सुजानपुर की होली और जिला मुख्यालय पर हमीर उत्सव एक साल में दो राज्य स्तरीय आयोजन होते हैं। जिले में बड़े उद्योग और अन्य प्रोजेक्ट न होने के चलते प्रशासन को धनराशि जुटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विधानसभा चुनाव और प्रदेश उच्च न्यायालय की पाबंदी के चलते बीते वर्ष हमीर उत्सव का आयोजन रद्द कर दिया गया था। जिसके चलते शहरवासियों को मायूसी हाथ लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed