फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सभी सेवानिवृत पुलिस कर्मचारियों को मिले बढ़ा हुआ ग्रेड पे : संघ

सभी सेवानिवृत पुलिस कर्मचारियों को मिले बढ़ा हुआ ग्रेड पे : संघ

Wed, 17 Oct 2018 10:57 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याणकारी संघ इकाई हमीरपुर की बैठक बुधवार को प्रधान ब्रह्मदास की अध्यक्षता में हुई। इसमें विशेष रूप से संघ की कांगड़ा इकाई के प्रधान बलदेव राही और नरेंद्र आदि उपस्थित रहे। इसके साथ चेयरमैन सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद शर्मा और सीता राम उपस्थित रहे। इस दौरान कांगड़ा से आई कार्यकारिणी ने भी विश्वास दिलाया कि वह भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

ब्रह्मदास दास ने कहा कि 1-1-2006 से लेकर 30-9-2012 तक जितने भी पुलिस कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें कम ग्रेड पे मिल रहा है। जबकि जो कर्मचारी 1-10-2012 के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें ज्यादा ग्रेड पे मिल रहा है। संघ ने मांग उठाई 1-1-2006 से लेकर 30-9-2012 तक जितने भी पुलिस कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें भी बढ़ा हुआ ग्रेड पे दिया जाए। इस मौके पर होशियार सिंह और प्रेस सचिव रमेश जरियाल सहित लगभग 30 सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed