फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नशे के लिए कोई मजबूर करे तो अभिभावकों को दें सूचना : बलवीर

नशे के लिए कोई मजबूर करे तो अभिभावकों को दें सूचना : बलवीर

Tue, 16 Oct 2018 11:13 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को हमीरपुर पब्लिक स्कूल वार्ड-10 रामनगर हमीरपुर में किया गया। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं, जिला जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सतीश शुक्ला विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों अतिथियों का स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य घनश्याम कश्यप ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान एएसपी बलवीर सिंह ने कहा कि छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों, क्राइम, ट्रैफिक नियमों और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक होना जरूरी है। बच्चों से आह्वान किया कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें नशा करने या बेचने के लिए मजबूर करता है तो इसकी सूचना तुरंत अपने अभिभावकों, अध्यापकों या पुलिस को दें। नशा जीवन को नर्क बना देता है।
विज्ञापन

उन्होंने कई प्रकार के नशों और उनके दुष्प्रभावों और कानूनी कार्रवाई के बारे में छात्रों को जानकारी दी। दोपहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट पहनने और लाइसेंस साथ रखने का भी आग्रह किया। उन्होंने ट्रैफिक नियमों, साइबर क्राइम और पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। वहीं, जिला जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सतीश शुक्ला ने कहा कि स्वस्थ जीवन शैली के लिए बच्चे जंक फूड त्यागकर पौष्टिक और संतुलित आहार लें। उन्होंने कहा कि नशा माफिया पहले छात्रों को नशे की लत लगवाता है, फिर उन्हीं छात्रों को नशा खरीदने के लिए चोरी मारपीट आदि करने के लिए भी मजबूर करता है। नशे से अपराध बढ़ता है। उन्होंने बच्चों से नशा न करने, संतुलित आहार लेने और जंक फूड को त्यागने का आग्रह किया। इसके अलावा उन्होंने छात्रों को गुड टच और बैड टच तथा नशा करने वालों के लक्षणों की भी जानकारी दी। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक कर्नल जयचंद भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्या कहते हैं प्रधानाचार्य...
विद्यार्थी आस पड़ोस में भी फैलाएं जागरूकता
हमीरपुर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य घनश्याम कश्यप ने कहा कि अमर उजाला की ओर से बच्चों को जागरूक करने के लिए पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम सराहनीय है। बच्चों ने अनेक जानकारियां इस कार्यक्रम के माध्यम से हासिल कीं। कार्यक्रम में जानकारी प्राप्त करने वाले बच्चों से स्कूल के अन्य बच्चों और आस पड़ोस के लोगों को जागरूक करने का भी आग्रह किया। इसके लिए उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी और अमर उजाला का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं छात्र-
समस्या होने पर अभिभावकों से करेंगी बात
जमा एक मेडिकल संकाय की वंशिका ने कहा कि कार्यक्रम में फास्ट फूड के दुष्प्रभावों के बारे में पता चला। इसके साथ ही एएसपी ने किसी भी समस्या के बारे में अभिभावकों को बताने के लिए कहा। यदि कोई दिक्कत होगी तो वह अभिभावकों को सबसे पहले जानकारी देंगी।

सेहत के प्रति सचेत रहने की मिली जानकारी
जमा एक कक्षा की अदविता शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में अनेक ऐसी जानकारियां मिली हैं जो रोजमर्रा के जीवन को अच्छे ढंग से जीने में सहायक होंगी। कार्यक्रम में स्वस्थता के प्रति सचेत रहने और संतुलित आहार लेने की जानकारी मिली। वह भी संतुलित आहार लेकर दूसरों को भी जागरूक करेंगी।
खुद में बदलाव से बदल सकते हैं समाज
जमा दो मेडिकल संकाय की महक ने कहा कि खुद को बदलने से ही समाज में बदलाव की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि खुद अगर सही खानपान, रहन सहन करेंगे तो एक अच्छा उदाहरण पेश कर दूसरों को भी वहीं करने पर मजबूर करेंगे। जिससे समाज में बदलाव होगा।

नशा माफिया से रहेंगे दूर
जमा दो नॉन मेडिकल संकाय के आर्यन ने कहा कि नशे के दुष्प्रभावों के बारे में पता चला है। उन्होंने कहा कि अगर दोस्तों का समूह सही नहीं होगा तो आदतें बिगड़ जाती हैं। इसलिए नए दोस्त तभी बनाएंगे जब उनके बारे में पता होगा। नशा माफिया से दूर रहेंगे और पुलिस को उनकी जानकारी देंगे।

साइबर क्राइम से संबंधित मिली जानकारी
जमा दो नॉन मेडिकल संकाय के अमन ने कहा कि कार्यक्रम से समाज को नशे के खिलाफ जागरूक करने की सीख मिली है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के सही उपयोग, साइबर क्राइम के साथ-साथ इलेक्ट्रानिक उपकरणों के भी उचित एवं सुरक्षित उपयोग के बारे में पता चला है।


बच्चों को बताएंगे जंक फूड के दुष्प्रभाव
जमा दो नॉन मेडिकल संकाय के अनिकेश का कहना है कि फास्ट फूड सेहत के लिए हानिकारक है। वह छोटे बच्चों को इसकी हानियों के बारे में बताएंगे। क्योंकि बच्चे ही आगे जाकर देश का भविष्य बनेंगे। इससे देश और भी सशक्त होगा और बीमारियां दूर भागेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed