{"_id":"5babc373867a557f032ad318","slug":"101537983347-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एडीपीओ को नहीं मिली हमीरपुर में ज्वाइनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एडीपीओ को नहीं मिली हमीरपुर में ज्वाइनिंग
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही शिक्षा विभाग में तबादलों को लेकर उथल-पुथल मची हुई है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में अब ऊना जिले से ट्रांसफर होकर आए एडीपीओ अनिल शर्मा को ज्वाइन नहीं करने दिया गया। प्रदेश शिक्षा के आए दिन होने वाले ट्रांसफर ऑर्डर मौजूदा अधिकारियों के रुतबे के आगे बौने साबित हो रहे हैं। जिसका खामियाजा संस्थान के मौजूदा स्टाफ और विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। ज्वाइनिंग न मिलने पर संबंधित अधिकारी ने इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष भी रखा। लेकिन, इसे अनसुना कर दिया गया।
आखिर में उन्हें कांगड़ा जिले के धर्मशाला स्थित उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में एडीपीओ के पद पर भेज दिया गया। ऊना जिले से एडीपीओ अनिल शर्मा का तबादला प्रदेश सरकार ने हमीरपुर में एडीपीओ के रेगुलर पद के लिए किया था। वर्तमान में इस पद पर राजेंद्र शर्मा एडीपीओ ऑफिसिएटिंग के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। उपनिदेशक के छुट्टी पर होने के चलते कार्यालय के अधीक्षक ग्रेड एक ने उन्हें ज्वाइनिंग देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद यह मामला निदेशालय में उठाया गया। जहां से अब विभाग ने संशोधित ऑर्डर निकालते हुए अनिल शर्मा को धर्मशाला भेज दिया। इससे पहले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में भी दो प्रवक्ताओं के बीच ज्वाइनिंग को लेकर खूनी झड़प हो चुकी है। यह मामला वर्तमान में पुलिस थाना में है। इसके अलावा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गौना करौर में भी अप्रैल माह से एक पद पर राजेंद्र पाल शर्मा और जगदीश कौशल दो प्रधानाचार्य सेवाएं दे रहे हैं। उनके बीच आए दिन झगड़ों की शिकायत उपनिदेशक, एसडीएम नादौन और पुलिस थाना नादौन पहुंच रही है। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक सोमदत्त सांख्यान का कहना है कि ऊना जिले से एडीपीओ का हमीरपुर तबादला हुआ था, लेकिन कार्यालय में पहले से एडीपीओ के पद पर अधिकारी सेवाएं दे रहा है। मामला निदेशालय पहुंचने के बाद ट्रांसफर ऑर्डर संशोधित कर दिए गए हैं, जिसके बाद ऊना के एडीपीओ का तबादला धर्मशाला के लिए कर दिया गया है।