{"_id":"5a58e9764f1c1be7408b4714","slug":"101515776374-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत समिति ने विकास कार्यों पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत समिति ने विकास कार्यों पर की चर्चा
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पंचायत समिति हमीरपुर की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को बीडीसी चेयरमैन सोनी कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। समिति ने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बनने पर जयराम ठाकुर को बधाई दी है। बैठक में गत तीन माह के आय व्यय का ब्यौरा, पंचायत समिति के किराया भवन, मनरेगा, पंचायत समिति हमीरपुर को राज्य आयोग से प्राप्त राशि, नशा निवारण, पंचायत समिति विश्राम गृह की मरम्मत के लिए जिला परिषद से अनुदान प्राप्त करने, विकास खंड के कनिष्ठ अभियंताओं के लिए कंप्यूटर उपलब्ध करवाने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बीडीसी चेयरमैन ने कहा कि दहेज प्रथा, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रेखा, समित सदस्य सुरेश, निर्मला, कल्पना देवी, लीला देवी, बलदेव सिंह, सतपाल, कृष्ण कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन