{"_id":"59f31fea4f1c1b72548b9534","slug":"101509105642-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज के खिलाड़ी और छात्रों पर भी पड़ा विधानसभा चुनावों का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज के खिलाड़ी और छात्रों पर भी पड़ा विधानसभा चुनावों का असर
Updated Fri, 27 Oct 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज के खिलाड़ी और छात्रों पर विधानसभा चुनावों का असर
अध्यापकों की चुनावी ड्यूटी होने के कारण इंटर कॉलेज खेलों के लिए नहीं जा पाएगी टीम
हमीरपुर कॉलेज से 35 स्टाफ सदस्य चुनावी ड्यूटी पर, शेष अध्यापक परीक्षाओं की ड्यूटी पर
खिलाड़ियों ने कॉलेज प्रबंधन से अध्यापकों को टीमों के साथ भेजने की लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। विधानसभा चुनावों का असर कॉलेज के खिलाड़ियों और छात्रों दोनों पर देखने को मिल रहा है। अध्यापकों की चुनावी ड्यूटी होने के कारण आगामी इंटर कॉलेज कबड्डी मुकाबलों के लिए कॉलेज की कबड्डी टीम का खेलने जाना मुश्किल हो गया है। टीम के साथ प्रबंधकों के न जाने से कॉलेज प्रबंधन टीम को अकेले भेजने से किनारा कर रहा है। खिलाड़ियों के मुताबिक कालेज प्रबंधन ने टीम को बिना किसी अध्यापक की अगुवाई में भेजने से मना किया है। जिस कारण छात्रों के साथ-साथ खिलाड़ियों के भविष्य पर भी तलवार लटक रही है। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के 35 स्टाफ सदस्य चुनावी ड्यूटी पर हैं। वहीं दूसरी और कॉलेज में वार्षिक परीक्षाएं भी चल रही हैं। चुनावी ड्यूटी के अलावा बचे अध्यापक परीक्षाओं में ड्यूटी दे रहे हैं। जिस कारण कॉलेज कबड्डी टीम के साथ अध्यापकों के भेजने पर संदेह बना हुआ है।
इंटर कॉलेज कबड्डी मुकाबले 31 अक्तूबर से दो नवंबर तक सिरमौर जिला में होंगे। उसी दौरान चुनावी ड्यूटी में तैनात शिक्षकों की रिहर्सल भी है। वहीं उसी अवधि में कॉलेज में पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षाएं भी हैं। जिस कारण अध्यापक उपलब्ध न होने के कारण कबड्डी के खिलाड़ी टूर्नामेंट में भाग लेने से वंचित रह सकते हैं। इस तरह की समस्या सूबे के अन्य महाविद्यालयों में भी उत्पन्न हो सकती है। उधर, राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के प्राचार्य डॉ. एचएस जंवाल का कहना है कि चुनावी ड्यूटी के कारण अध्यापकों की कमी बनी हुई है। कॉलेज के खिलाड़ियों को कॉलेज प्रबंधन हमेशा प्रोत्साहित करता है। इंटर कॉलेज कबड्डी टूर्नामेंट के लिए टीम भेजने के लिए कोई न कोई रास्ता निकाला जाएगा। अगर काई अध्यापक टीम के साथ जाने में दिलचस्पी रखता हो तो उसे टीम के साथ भेजा जाएगा। कबड्डी टीम के कप्तान अतुल कुमार का कहना है कि बिना प्रबंधक के टीम भेजने के लिए कॉलेज प्रबंधन राजी नहीं है। खिलाड़ी प्रबंधन के साथ बात करके समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं।