फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   100 units of blood collected on the death anniversary of martyr Ankush

शहीद अंकुश की पुण्यतिथि पर जुटाया 100 यूनिट रक्त

Wed, 16 Jun 2021 06:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
100 units of blood collected on the death anniversary of martyr Ankush
शहीद अंकुश ठाकुर की पुण्यतिथि पर रक्तदान करते युवा । - फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के कडोहता से संबंध रखने वाले वीर सपूत शहीद अंकुश ठाकुर की पुण्यतिथि पर बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर भोरंज विधायक कमलेश कमारी और एसडीएम भोरंज राकेश शर्मा विशेष तौर उपस्थित रहे। शिविर में 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ करने के बाद शहीद अंकुश ठाकुर के घर में जाकर के उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

इस मौके पर शहीद के नाम से संग्रहालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि शहीद अंकुश ठाकुर ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर देश की हिफाजत की है। प्रदेश सहित पूरा देश सदैव उनके इस सर्वोच्च बलिदान के लिए ऋणी रहेगा। कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जो घोषणाएं की थी उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। शहीद के परिवार को 20 लाख रुपये की राशि प्रदेश सरकार ने जारी की है। सड़क पर शीघ्र ही उनके सम्मान में गेट बनाया जाएगा। इस अवसर पर एसएचओ भोरंज, जिला महामंत्री युवा मोर्चा आरजे शर्मा, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता ओम प्रकाश पंचायत प्रधान मंडल, सचिव वीरेंद्र डोगरा, मेडिकल ऑफिसर राजेश भारद्वाज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed