फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   100 PLI and RPLI will be appointed in the postal department

डाक विभाग में नियुक्त होंगे 100 पीएलआई और आरपीएलआई

Tue, 03 Aug 2021 07:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
100 PLI and RPLI will be appointed in the postal department
100 PLI and RPLI will be appointed in the postal department
हमीरपुर। डाक विभाग मंडल हमीरपुर के तहत 100 पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस और रुरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस कर्मी नियुक्त किए जाएंगे। यह बीमा एजेंट के रूप में डाक विभाग में लोगों का बीमा करेंगे। प्राइवेट बीमा कंपनियों की बजाय सरकारी उपक्रम और विश्वसनीय डाक विभाग के बीमे को कर लोगों को इसका लाभ देंगे। इसके लिए डाक मंडल हमीरपुर में इस बार 100 ऐसे बीमा एजेंट नियुक्त किए जाएंगे। इनके लिए विभाग ने आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

डाक विभाग के तहत बीमा एजेंट बनने के लिए अभ्यर्थी का दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा आधार कार्ड, योग्यता सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण पत्र और पांच हजार रुपये बतौर सिक्योरिटी जमा करवाने होंगे। इसके बाद इच्छुक एजेंट की नियुक्ति तीन सालों के लिए होगी। तीन साल बाद उसकी एजेंसी पुन: शुरू होगी।
विज्ञापन

प्राइवेट बीमा कंपनियों से कम प्रीमियम पर अधिक ब्याज डाक विभाग देता है। वहीं, यहां नियुक्त पीएलआई और आरपीएलआई को भी अच्छा खासा कमीशन मिलता है। कार्यकारी प्रवर अधीक्षक डाक विभाग मंडल हमीरपुर भवानी प्रसाद ने कहा कि 31 अगस्त तक इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए निर्धारित योग्यता का पूरा होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed