फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   10 thousand devotees reached Baba Balak Nath temple

बाबा बालक नाथ मंदिर में पहुंचे 10 हजार श्रद्धालु

Sun, 18 Apr 2021 07:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
10 thousand devotees reached Baba Balak Nath temple
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्घ में रविवार को लगी लंबी कतार। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। चैत्र माह बीत जाने के बाद भी रविवार को बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। रविवार को करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेका। इस बार ज्येष्ठ रविवार होने के कारण पंजाब से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर के महंत राजेंद्र गिरि ने कहा कि श्रद्धालुओं को कोविड नियमों का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। पंजाब से जो लोग माथा टेकने आ रहे हैं वे खुद का और परिवारजनों का ध्यान रख रहे हैं।
विज्ञापन

मंदिर के महंत ने कहा कि लोग बड़े टेंपो और ट्रकों में यात्रा न कर छोटे निजी या फिर यात्री वाहनों में ही यात्रा करें। वहीं मंदिर अधिकारी कृष्ण कुमार ठाकुर ने कहा कि ज्येष्ठ रविवार को 10,000 श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे। जगह-जगह पर श्रद्धालुओं के हाथों को सैनिटाइज करवाया गया। लंगर और सराय की सेवा फिलहाल श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध नहीं है। मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से पूरी तरह कोविड नियमों का पालन करवाने की कोशिश करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed