{"_id":"634c48de8c106b36282c5721","slug":"10-schools-across-the-district-got-rs-44-44-lakh-for-development-works-hamirpur-hp-news-sml4251688172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाभर के 10 स्कूलों को विकास कार्यों के लिए मिले 44-44 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाभर के 10 स्कूलों को विकास कार्यों के लिए मिले 44-44 लाख रुपये
विज्ञापन
10 schools across the district got Rs 44-44 lakh for development works
हमीरपुर। उत्कृष्ट विद्यालय योजना के तहत जिलाभर के दस स्कूलों को विकास कार्यों के लिए 44-44 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इससे स्कूलों में विभिन्न प्रकार के विकास कार्य किए जाएंगे। शिक्षा विभाग की ओर से 2020-21 सत्र में इन स्कूलों के नाम शिमला भेजे थे, ताकि विद्यालयों का चयन किया जा सके और विद्यालयों के लिए बजट स्वीकृत हो सके।
स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट योजना के तहत चयनित प्रत्येक स्कूल में चहारदीवारी, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए लैब, ऑनलाइन प्रोजेक्टर, शौचालय, स्कूल भवन निर्माण कार्य, विद्यार्थियों के लिए खेल मैदान, स्मार्ट क्लास रूम व अन्य विकास कार्य करवाए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को स्कूलों में ही मूलभूत एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सत्र 2020-21 में जिलाभर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झनियारी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चबूतरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुड़खर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहन्वीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महारल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदारण, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला नादौन को यह राशि स्वीकृत हुई है।
इस संदर्भ में उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक बीडी शर्मा का कहना है कि जिलाभर से दो वर्षों में 20 स्कूलों को स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट योजना का लाभ मिल चुका है। दस अन्य स्कूलों को बजट मिला है। योजना के तहत स्वीकृत बजट राशि से स्कूलों में कई विकासात्मक कार्य करवाएं जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को स्कूलों में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। संवाद