{"_id":"27e8e1140018a2e23446da803b2e0e04","slug":"gang-busted-in-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन: एटीएम चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: एटीएम चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन धरे
अमर उजाला, सोलन
Updated Sat, 11 Jan 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरोटीवाला पुलिस टीम ने एटीएम चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गिरोह में मास्टर माइंड भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। पकड़े चोरों ने अभी बद्दी में दो और झाड़माजरी में एक एटीएम चोरी कर लाखों की नगदी चुराने का बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने चोरों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें दस दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार उन्हें इन चोरों के मोबाइल को लोकेशन नालागढ़ में होने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस ने झाड़माजरी स्थित एटीएम के साथ कड़ी नजर रखी ली। अपनी पूर्व योजना के मुताबिक बीती रात करीब साढ़े 9 बजे गिरोह के सरगना राजकुमार उर्फ राजू गांव बोहरनपुर, तहसील चंदोसी जिला मुरादाबाद यूपी अपने दो साथी अनुज, गांव नरोली, तहसील चंदोसी जिला मुरादाबाद और नेत्रपाल गांव गाबेरटा तहसील चंदोसी व जिला मुरादाबाद निवासी अलंबिक चौक पर आए। थाना प्रभारी क्षमादत्त, सब इंस्पेक्टर अनिल ठाकुर अपनी टीम के साथ पहले ही वहां पर तैनात था। जैसे ही यह तीनों चोर वहां पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। चोरों ने भागने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उनके इरादों को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
एसपी अरुल कुमार ने बताया कि इन तीनों चोरों ने 5 जनवरी 2013 को झाड़माजरी में सुरक्षा कर्मी को बंधक बना कर एटीएम चोरी कर लिया था। यहां से 12 लाख 26 हजार रुपये चोरी हुए। इससे पहले इन चोरों ने बद्दी स्थित लाज धर्म कांटा के समीप एक एटीएम को जड़ से उठा लिया था जबकि एक अन्य बैंक के एटीएम तोड़ कर 6 लाख रुपये चोरी कर लिए थे। इसके अलावा बद्दी से इन चोरों ने तांबा भी चोरी किया था। मास्टर माइंड राजू ने वर्ष 2011 में बद्दी से चार बाइक भी चोरी किए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को नालागढ़ कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन