फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Five IAS officers transferred in Himachal know who got appointment where

IAS Transfers In Himachal: हिमाचल में पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली नियुक्ति

Wed, 25 Sep 2024 05:07 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 25 Sep 2024 05:07 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। बुधवार को मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने नोटिफिकेशन जारी की है।

विज्ञापन
Five IAS officers transferred in Himachal know who got appointment where
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिमाचल सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बुधवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। ए. शैनामोल जो कि कांगड़ा मंडल आयुक्त को मंडी ट्रांसफर किया गया है। यहां वे मंडल आयुक्त के पद पर सेवाएं देंगे।

विज्ञापन




2008 बैच के आईएएस कदम कदम संदीप वसंत को सचिव आयुष से बदलकर सचिव तकनीकी शिक्षा तैनात किया गया है। वह शिमला के मंडलायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। मंडी की मंडलायुक्त रहीं 2008 बैच की राखिल कहलों को सचिव आयुष का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन


2009 बैच के आईएएस विनोद कुमार को कांगड़ा केंद्रीय बैंक के एमडी से स्थानांतरित कर कांगड़ा का मंडलायुक्त लगाया है। कांगड़ा डिवीजन के सैटलमेंट अधिकारी आदित्य नेगी (2013 बैच) कांगड़ा केंद्रीय बैंक के एमडी का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। राखिल कहलों मंडलायुक्त मंडी मंडल को सचिव (आयुष) शिमला के पद पर नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed