फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fight between two groups in Himachal Pradesh teacher dies Cross FIR registered Rarang Village Kinnaur

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में दो गुटों में मारपीट, शिक्षक की मौत; क्रॉस एफआईआर दर्ज

Wed, 18 Jun 2025 03:05 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 18 Jun 2025 03:05 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के रारंग गांव में दो गुटों में मारपीट हुई है। घटना में एक शिक्षक की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Fight between two groups in Himachal Pradesh teacher dies Cross FIR registered Rarang Village Kinnaur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मूरंग थाना के अंतर्गत रारंग गांव में दो गुटों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट होने पर एक शिक्षक की मौत होने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर क्रास एफआईआर दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस थाना मूरंग से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की धर्मपत्नी चुन्नी देवी ने इन छह लोगों पर शिकायत दर्ज करते हुए आरोप लगाया है कि मेरा पति और मैं खेत में पानी लगाकर वापस घर की ओर आ रहे थे कि करीब 9:30 बजे प्रातः दावा ज्ञालछन, सेम कली, बेटे सुमन सिंह, प्रवीन बेटी पूनम और बहू सभी एक साथ इक्कठे होकर आए जिनके हाथो में लोहे की रॉड, डंडा पत्थर, दराट के साथ सबने इक्कठे होकर हमारे ऊपर हमला कर दिया। जिससे कुमानंद और डण्डुप ज्ञाछो को चोटें आई हैं। इसी बीच हमारे गांव के शिव सिंह जो साथ वाले खेत में बिजाई कर रहे थे, हमारे पास आए और इन लोगों की मारपीट से हमें छुड़ाया।

विज्ञापन

अधिक चोटें लगने के कारण हम परेशान हो गए, क्योंकि कृष्ण लाल जो खून से लथपथ और बेहोश हो गए थे। यह देखकर सभी आरोपी मौके से डंडे रॉड सहित अन्य हथियार लेकर मौके से फरार हो गए। घायलों को वहां से उठाकर इलाज के लिए क्षेत्रीय रिकांगपिओ लाया गया। इसके बाद रिकांगपिओ से शिक्षक कृष्ण लाल नेगी को शिमला आईजीएमसी में रेफर किया गया। जहां पर मृतक शिक्षक कृष्ण लाल नेगी आयु 51 निवासी रारंग ने बुधवार तीन बजे को दम तोड़ दिया। इस मारपीट मामले में मृतक कृष्ण लाल के दो भाई, कुमानंद और दंडुप दोरजे, भी घायल हो गए हैं। तीनों भाई रारंग गांव के निवासी हैं। कृष्ण लाल राजकीय प्राथमिक पाठशाला अकपा में सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

वहीं, दूसरे गुट के लोगों की ओर से दावा ज्ञालछन रारंग के शिकायत पर मूरंग थाना में मामला दर्ज किया गया है। उनका कहना है कि सुबह करीब 10:30 बजे अपने घर पर मौजूद था, वह खेतों में काम कर रहा था। तभी तीन भाई दंडुप ज्ञाछो ,मृतक कृष्ण लाल और कुमानंद ने उनका रास्ता रोका। दंडुप ज्ञाछो ने उस पर डंडे से हमला करने की कोशिश की। उसने उसे अपने हाथ से रोका जिससे उसे हल्की चोट आई। यह सब देखकर उसके दोनों बेटे प्रवीण और सुमन भी वहां पहुंच गए और उसे छुड़ाने की कोशिश की। तभी कृष्ण लाल ने अपने छोटे बेटे के सिर पर पत्थर से वार किया और कुमानंद ने प्रवीण के घुटने पर पत्थर मारा जिससे उसके बेटे के दाहिने घुटने में चोट लग गई। पुलिस ने धारा 126(2).115(2) और बीएनएस की 352 दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

उधर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने बताया कि इस मामले में दोनो ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने धारा, 103, 126(2). 191(2), 191(3), 190, 115(2) और बीएनएस की 351(3) तहत मामला दर्ज कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed