{"_id":"74b77032-9193-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"father-rapes-two-minor-daughters-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर से मां का साया क्या हटा, पिता ही बन गया दरिंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर से मां का साया क्या हटा, पिता ही बन गया दरिंदा
सोलन/ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2013 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन क्षेत्र के एक गांव में दो बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला सामना आया है। पिता ने ही 8वीं और चौथी में पढ़ने वाली बेटियों की अस्मत से खिलवाड़ किया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 8वीं में पढ़ने वाली रीमा (परिवर्तित नाम) ने बताया है कि वह अपने पिता के साथ रहती है। परिवार में एक छोटी बहन और भाई हैं। मां की मौत 2001 में हो चुकी है। बड़ी बहन की शादी 2012 में हुई थी। 8 मार्च को वह बड़ी बहन के घर गई थी। उस समय छोटी बहन मोना (परिवर्तित नाम) अस्पताल में दाखिल थी। जब दोनों बहनें अस्पताल पहुंचीं तो मोना ने आपबीति सुनाई।
विज्ञापन
उसने बताया कि किसी से कहने पर उसके पिता ने मारने की धमकी दी थी। रीमा बताया कि उसका पिता उससे भी जबरदस्ती करता है। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता है। बड़ी बहन दोनों को लेकर सपरूण चौकी पहुंची।
विज्ञापन
शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल में दोनों के साथ जबरदस्ती की पुष्टि हुई है। एसपी सोलन डा. रमेश छाजटा ने कहा कि शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आईपीसी 376 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।