फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Due to withdrawal of JBT recruitment there is confusion over the recruitment of other posts of 79 post codes

Himachal : जेबीटी भर्ती वापस होने से 79 पोस्ट कोड के अन्य पदों की भर्ती पर असमंजस, सरकार से मंजूरी का इंतजार

Sat, 09 Aug 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 09 Aug 2025 02:00 AM IST
सार

शिक्षा विभाग की मांग पर राज्य चयन आयोग ने पिछले कल वीरवार को जेबीटी की भर्ती को वापस लिया है, लेकिन बचे हुए 79 पोस्ट कोड की भर्ती को लेकर अभी कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Due to withdrawal of JBT recruitment there is confusion over the recruitment of other posts of 79 post codes
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वर्ष 2022 में विज्ञापित 467 पदों की जेबीटी भर्ती के वापस लिए जाने से अब 79 पोस्ट कोड के अन्य पदों की भर्ती पर फिलहाल असमंजस बना हुआ है। 80 पोस्ट कोड के तहत 1423 पदों को भरने के लिए वर्ष 2022 में कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से विज्ञापन जारी किया गया था। इस विज्ञापन के तहत भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए वर्तमान राज्य चयन आयोग ने सरकार से पत्राचार किया था, लेकिन सरकार से इसके लिए मंजूरी नहीं मिली है। अब प्रदेश सरकार की ओर से भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए नई नीति और नया भर्ती निदेशालय भी गठित किया गया है। अब तमाम भर्ती की डिमांड यानि रिक्यूजीशन इस भर्ती निदेशालय के माध्यम से किए जाने के निर्देश हैं।

विज्ञापन


इस कड़ी में शिक्षा विभाग की मांग पर आयोग ने पिछले कल वीरवार को जेबीटी की भर्ती को वापस लिया है, लेकिन बचे हुए 79 पोस्ट कोड की भर्ती को लेकर अभी कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं हुए हैं। माना जा रहा है कि अब तमाम भर्तियां नई भर्ती प्रणाली से होंगी। ऐसे में बाकी बचे हुए पोस्ट कोड की भर्तियों को भी विड्रा किए जाने की संभावना है और नए सिरे से पद विज्ञापित हो सकते हैं। यह प्रक्रिया कब पूरी होगी, तीन वर्षों से हजारों अभ्यर्थी इसका इंतजार कर रहे हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ़ विक्रम महाजन का कहना है कि शिक्षा विभाग ने जेबीटी की भर्ती को विड्रा किया था। अब नई भर्ती नीति के तहत जेबीटी के 600 पदों को सरकार के निर्देशों पर विज्ञापित किया गया है। बचे हुए 79 पोस्ट कोड की भर्ती को लेकर फिलहाल कोई निर्देश नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed