फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Delhi-Daulatpur Chowk Express train to run up to Kartoli; service extension approved

Una: अब करतोली तक दौड़ेगी दिल्ली-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस ट्रेन, सेवा के विस्तार को मिली मंजूरी

Fri, 10 Jul 2026 06:10 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Jul 2026 06:10 AM IST
सार

अंबाला-करतोली के बीच नई ट्रेन सेवा को शुरू करने की मंजूरी रेलवे बोर्ड ने दे दी है। अंबाला रेलवे मंडल ने दोनों ट्रेनों की समयसारिणी भी तय कर दी है।

विज्ञापन
Delhi-Daulatpur Chowk Express train to run up to Kartoli; service extension approved
ट्रेन ऊना। - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली-दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन तक चलने वाली दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन अब पंजाब के करतोली रेलवे स्टेशन तक चलेगी। इस ट्रेन के करतोली तक विस्तार की मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा अंबाला-करतोली के बीच नई ट्रेन सेवा को शुरू करने की मंजूरी रेलवे बोर्ड ने दे दी है। अंबाला रेलवे मंडल ने दोनों ट्रेनों की समयसारिणी भी तय कर दी है। जल्द ही रेलवे विभाग की ओर से नई ट्रेनों के संचालन की अधिसूचना जारी की जाएगी। रेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार नई ट्रेन संख्या 14501/14502 अंबाला सिटी-करतोली एक्सप्रेस प्रतिदिन चलेगी।

विज्ञापन

करतोली से यह ट्रेन सुबह 8:30 बजे रवाना होकर दोपहर 12:55 बजे अंबाला सिटी पहुंचेगी। वापसी में अंबाला सिटी से दो शाम 4:15 बजे चलकर रात 8:25 बजे करतोली पहुंचेगी। नई ट्रेन का व्यावसायिक ठहराव दौलतपुर चौक, अंब अंदौरा, ऊना हिमाचल, नंगल डैम, आनंदपुर साहिब, रूपनगर, मोरिंडा, सरहिंद और राजपुरा स्टेशनों पर रहेगा। इससे ऊना जिले के यात्रियों को दिल्ली, अंबाला और पंजाब के अन्य शहरों के लिए बेहतर रेल संपर्क मिलेगा। इसके अलावा ट्रेन संख्या 14053/14054 दिल्ली-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस का विस्तार करतोली तक कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से ट्रेन रात 10:50 बजे रवाना होकर सुबह 7:20 बजे दौलतपुर चौक पहुंचेगी, यहां से ट्रेन सुबह 7:22 बजे चलेगी और सुबह के 7:50 बजे करतोली पहुंचेगी। वापसी में करतोली से ट्रेन रात 8:55 बजे चलकर 9:03 बजे दौलतपुर चौक पहुंचेगी, जहां से रात 9:05 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 5:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। अंबाला रेलवे मंडल के अधिकारियों के अनुसार दोनों ट्रेनों के संचालन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नई रेल सेवा शुरू होने से ऊना, अंब, गगरेट और सीमावर्ती क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और उपचार के लिए दिल्ली व पंजाब जाने वाले लोगों की यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed