Himachal News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बोले- हिमाचल प्रदेश को लंबित आपदा राहत राशि जल्द दें
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश को लंबित आपदा राहत कोष तुरंत जारी करने की मांग की। पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र पर हिमाचल के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य को लंबित आपदा राहत कोष तुरंत जारी करने की मांग की। उन्होंने पहाड़ी राज्य में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कई लोगों की जान जाने पर भी दुख जताया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने का आग्रह किया।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व भूस्खलन से पिछले कई दिनों से जान-माल के नुक़सान की ख़बर बेहद पीड़ादायक है।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) July 2, 2025
सरकार और प्रशासन युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
पीड़ितों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील है कि जनमानस…
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि पिछले कुछ वर्षों से हिमाचल के लिए लंबित आपदा राहत राशि तत्काल प्रभाव से जारी की जाए। इस वर्ष की बारिश से पहले ही हिमाचल सरकार ने केंद्र से 9000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की मांग की थी। 2023 की त्रासदी में कांग्रेस की राज्य सरकार ने 4500 करोड़ रुपये की विशेष सहायता जारी की थी, जबकि केंद्र की मोदी सरकार ने राज्य को केवल 433 करोड़ रुपये दिए। अब मोदी सरकार ने हाल ही में जल्दबाजी में 2023 के लिए 2000 करोड़ रुपये की घोषणा की है और भाजपा इसका श्रेय लेने में व्यस्त है, लेकिन राहत राशि अभी भी लंबित है।