फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu said PM Modi will come to Himachal on Tuesday special relief package expected

Modi Himachal Visit: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- मंगलवार को हिमाचल आएंगे पीएम मोदी, विशेष राहत पैकेज की उम्मीद

Mon, 08 Sep 2025 06:26 PM IST
अंकेश डोगरा एएनआई, शिमला
एएनआई, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 08 Sep 2025 06:26 PM IST
सार

PM Modi Himachal Visit : मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश आएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि निश्चित रूप से, जब प्रधानमंत्री आते हैं, तो हमेशा उम्मीद रहती है। जब वह धरातल पर आएंगे और देखेंगे, तो वे स्थिति का आकलन करेंगे। हमें विशेष राहत पैकेज की उम्मीद है। 
 

विज्ञापन
CM Sukhu said PM Modi will come to Himachal on Tuesday special relief package expected
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : ANI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री कल (मंगलवार) आएंगे और सर्वेक्षण करेंगे। सर्वेक्षण के बाद, उनके साथ एक प्रेजेंटेशन है। निश्चित रूप से, जब प्रधानमंत्री आते हैं, तो हमेशा उम्मीद रहती है। जब वह धरातल पर आएंगे और देखेंगे, तो वे स्थिति का आकलन करेंगे। हमें विशेष राहत पैकेज की उम्मीद है। हमने कई बार कहा है कि एक विशेष राहत पैकेज दिया जाना चाहिए। नुकसान का अनुमान 5 हजार करोड़ तक है और यह इससे ज्यादा भी बढ़ सकता है, क्योंकि पंचायत में कई सड़कें हैं टूटी हुई हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला चंबा में आपदा में हुए नुकसान का अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम ने लिया जायजा
भारी बारिश, भूस्खलन के कारण हुई क्षति का जायजा लेने के लिए केंद्र सरकार की एक अंतर मंत्रालयी टीम ने सोमवार को जिला चंबा का दौरा किया। टीम ने जिले के विभिन्न उपमंडलों में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर आपदा से हुए नुकसान का विस्तृत जायजा लिया। दोपहर बाद टीम ने जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उपायुक्त ने टीम को बताया कि चंबा में हुई भारी वर्षा के कारण करीब 434.32 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। केंद्रीय टीम के अधिकारियों ने जिला प्रशासन व विभागीय अधिकारियों को आश्वासन दिया कि जिला चंबा में आपदा से हुए नुकसान की विस्तृत आकलन रिपोर्ट केंद्र सरकार के संबंधित विभागों में प्रस्तुत कर शीघ्र राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा में मजदूरों के कार्यदिवस बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव केंद्र सरकार को शीघ्र भेजे जाएं। आपदा से बचाव व रोकथाम के लिए भी और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम से व्यय मंत्रालय के उप सचिव कमलदीप वी पटेल, ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी दीप शेखर सिंघल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एसडीएम प्रियांशु खाती, सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed