फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Clear weather till October 20 rain and snowfall forecast in high altitude areas on 21st and 22nd Himachal

Himachal Weather: 20 अक्तूबर तक मौसम साफ, 21 और 22 को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान

Sun, 19 Oct 2025 12:11 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 19 Oct 2025 12:11 PM IST
सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में 20 अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा। वहीं, 21 और 22 अक्तूबर को राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 

विज्ञापन
Clear weather till October 20 rain and snowfall forecast in high altitude areas on 21st and 22nd Himachal
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में 20 अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा। 21 और 22 अक्तूबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। 

विज्ञापन


शनिवार को सुंदरनगर में सुबह और शाम के समय कोहरा पड़ा। इससे दृश्यता 100 मीटर तक रही। राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में माैसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 21 अक्तूबर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। 
विज्ञापन


इसके प्रभाव से 21 और 22 अक्तूबर को राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इस दाैरान चंबा, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति जिले में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 19-20 और 23-24 अक्तूबर को पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 15.0, कल्पा में 5.2, धर्मशाला में 11.8, ऊना में 14.0, नाहन में 16.5, केलांग में 0.8, सोलन में 11.2, मनाली में 7.2, कांगड़ा में 13.5, मंडी में 14.0, बिलासपुर में 16.2, ,हमीरपुर में 13.8, कुकुमसेरी में 2.0, नारकंडा में 9.5, भरमौर में 10.8, रिकांगपिओ में 8.4, पावंटा साहिब में 20.0, देहरागोपीपुर में 17.0, ताबो में 3.4 और बजौरा में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed