{"_id":"6b0b04360d74a7b3620c0680","slug":"young-students-emerged-from-the-examination-centers-some-with-smiles-others-with-a-sense-of-dejection-chamba-news-c-88-1-ssml1004-204362-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कहीं मुस्कान, कहीं मायूसी लिए परीक्षा केंद्रों से निकले नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कहीं मुस्कान, कहीं मायूसी लिए परीक्षा केंद्रों से निकले नौनिहाल
Sat, 28 Nov 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 28 Nov 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा बेहतरीन देकर खुशी-खुशी घर लौटता छात्र अभिभाग संग। देने को अभिभ
नवोदय की छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा में चंबा के दो केंद्रों पर 429 बच्चों ने आजमाई किस्मत
बाल विद्यालय में 289 और कन्या विद्यालय में 140 परीक्षार्थी हुए शामिल, 52 बच्चे रहे अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। किसी के चेहरे पर प्रश्नपत्र हल करने की संतुष्टि थी तो कोई सवालों को लेकर अब भी उलझन में था। परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते ही बच्चों के चेहरे उनके अनुभव की कहानी बयां कर रहे थे।
बाहर इंतजार कर रहे अभिभावक भी बच्चों से प्रश्नपत्र के बारे में जानने को उत्सुक दिखे। शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा के बाद चंबा के परीक्षा केंद्रों में ऐसा ही माहौल नजर आया।
समय : सुबह 11 बजे। स्थान : पीएमश्री राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा। मुख्य द्वार पर अभिभावकों की आवाजाही बढ़ने लगी थी। कर्मचारियों ने उन्हें खेल मैदान की ओर भेजा, जबकि बच्चों को फोटोयुक्त प्रवेश पत्र लेकर कतार में लगने के निर्देश दिए। कुछ ही देर में प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की लंबी कतार लग गई। शिक्षकों ने प्रवेश पत्र और जरूरी दस्तावेज जांचने के बाद बच्चों को परीक्षा कक्षों में भेजा। विद्यालय के हॉल सहित 13 कमरों में बैठने की व्यवस्था की गई थी। प्रत्येक कक्ष में 24 विद्यार्थियों के बैठने का प्रबंध रहा।
विज्ञापन
समय : सुबह 11:30 बजे। उत्तर पुस्तिकाएं वितरित होने के बाद परीक्षा शुरू हुई। दो घंटे तक बच्चे सवालों के जवाब लिखने में जुटे रहे। इस दौरान केंद्र के बाहर अभिभावक परीक्षा समाप्त होने का इंतजार करते रहे।
समय : दोपहर 1:30 बजे। परीक्षा समाप्त होते ही केंद्रों से बच्चों की टोलियां बाहर निकलने लगीं। किसी ने प्रश्नपत्र आसान बताया तो कोई कुछ सवालों को लेकर असमंजस में था। अभिभावकों ने बच्चों से परीक्षा के अनुभव पूछे और उन्हें साथ लेकर घर लौट गए।
शनिवार को पीएमश्री राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा और तीसा के स्कूलों में परीक्षा आयोजित की गई। बाल विद्यालय में पंजीकृत 320 बच्चों में से 289 ने परीक्षा दी, जबकि 31 अनुपस्थित रहे। कन्या विद्यालय में 161 में से 140 परीक्षार्थी पहुंचे और 21 अनुपस्थित रहे। दोनों केंद्रों पर कुल 429 बच्चों ने परीक्षा दी।
-- -- -
छठी कक्षा के लिए नवोदय की चयन परीक्षा को लेकर पहले काफी नवर्स रही, लेकिन पेपर इतना आसान आया कि समय पर पूरा कर लिया। - आलिया
--
जवाहर नवोदय स्कूल की चयन के लिए माता-पिता ने खूब मेहनत करवाई थी। इसके चलते परीक्षा देने में कोई परेशानी नहीं आई। - मुद्दसिर
--
परीक्षा को लेकर काफी समय से तैयारी का क्रम जारी रहा। आज मेहनत के बल परीक्षा दी है। अब परिणाम का इंतजार रहेगा। - दिव्यम