फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Workshop will be organized for the candidates of civil service examination

Chamba News: सिविल सेवा परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए लगेगी कार्यशाला

Fri, 30 Jun 2023 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Workshop will be organized for the candidates of civil service examination
चंबा। जिले में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन के लिए 12 जुलाई को विशेष कार्यशाला का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय की तरफ से किया जाएगा। सुबह 11:00 से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक मॉडल कॅरिअर सेंटर एवं जिला रोजगार कार्यालय बालू चंबा में कार्यशाला लगेगी। इसमें सिविल सेवा परीक्षा (आईएएस), आईपीएस, एचएएस, एचपीएस) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा संबंधी सवाल पूछने का मौका मिलेगा। अभ्यर्थियों को बताया जाएगा कि परीक्षा की तैयारी किस प्रकार से करनी है।
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न कैसा रहता है, वैकल्पिक विषय कैसे चुनना है सहित अन्य विषयों भी पर जरूरी जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला में मुख्य रूप से ईशांत जसवाल आईएएस अधिकारी (2021 बैच) उपस्थित रहेंगे जो अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे कार्यशाला में भाग ले सकते हैं। इसमें भाग लेने के लिए फेसबुक पेज डीईई चंबा और दूरभाष नंबर 01899-222209 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed