फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Woman stole jewelry worth lakhs on the pretext of sending jewelery designs abroad

Chamba News: आभूषणों के डिजाइन विदेश भेजने का झांसा दे लाखों के गहने उड़ा ले गई महिला

Sun, 11 Jun 2023 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Woman stole jewelry worth lakhs on the pretext of sending jewelery designs abroad
भनौता पंचायत की एक महिला को बाहरी राज्य की महिला ने लगाई 15 लाख की चपत
विज्ञापन

चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली महिला का नहीं लगा सुराग, पुलिस में मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। आभूषणों के डिजाइन विदेश भेजने का झांसा देकर महिला से सोने के आभूषण लेकर बाहरी राज्य की महिला के रफूचक्कर होने का मामला प्रकाश में आया है। सोने के आभूषणों की कीमत अमूमन 10 से 15 लाख बताई जा रही है। आभूषणों के चोरी होने से स्तब्ध महिला ने बाहरी राज्य की महिला को पकड़कर लाने वाले या उसका सुराग देने वालों को पुरस्कार तक देने की बात कही है। खैर, बाहरी राज्य की महिला की ओर से चोरी की इस वारदात को अंजाम दिए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जानकारी अनुसार बीते कुछ दिन पूर्व भनौता पंचायत की एक महिला के पास पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन बेचने एक बाहरी राज्य की महिला पहुंची। जहां पर उस महिला ने स्थानीय महिला को पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन दिए। काफी देर तक दोनों महिलाओं में बर्तनों को लेकर बातचीत होती रही। बाहरी राज्य की महिला ने पीड़ित महिला को अपनी बातों में उलझा लिया। बाहरी राज्य की महिला ने पीड़िता को बताया कि वे आभूषणों के डिजाइन विदेश भेजती हैं, जिसके बाद डिजाइन पसंद आने पर उन्हें इनाम भी मिलता है। पीड़िता उसकी बातों में आ गई। पीड़िता ने घर में रखी सोने की दो चूडियां, दो झुमकों के सेट, मंगलसूत्र, सोने की चेन समेत चांदी के आभूषण डिब्बों समेत बाहरी राज्य की महिला को दिखाए। डिब्बों से क्रमवार आभूषण निकाल कर उसकी फोटो लेने के बाद डिब्बे उन्हें सौंप कर चलती बनी। पीड़िता ने भी विश्वास में आकर आभूषणों के डिब्बों को घर में रख दिया। इसके दूसरे दिन महिला ने जब दोबारा आभूषणों के डिब्बों को खोला तो उसके पांव तले जमीन ही खिसक गई। डिब्बों में आभूषण न पाकर महिला स्तब्ध रह गई। उन्होंने बिना समय गवाएं अपने पति को सारी बात बताई। जिसके बाद पुलिस थाना चंबा में अज्ञात महिला की ओर चोरी की वारदात को अंजाम देने संबंधी शिकायत दी गई। तीसा, किहार और चंबा में इस प्रकार से चोरी की वारदातें समय-समय पर सामने आ चुकी है। संभावना जताई जा रही है कि ये अकेले एक महिला का नहीं अपितु गिरोह का काम हैं। पंचायत प्रधान अनुज कुमार ने बताया कि बाहरी राज्य की महिला ने स्थानीय महिला को आभूषणों के डिजाइन विदेश भेजने के नाम पर ठगी की है। जिसकी शिकायत पीड़िता ने सदर थाना चंबा में दी है। एसएचओ चंबा थाना संजीव कुमार ने बताया कि गहने की ठगी मामले में शिकायतत आई है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed