{"_id":"62eaabae42bf044e83042b39","slug":"woman-missing-including-two-children-chamba-news-sml4172955175","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba: हिमाचल के चंबा में दो बच्चों समेत महिला लापता, पुलिस थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: हिमाचल के चंबा में दो बच्चों समेत महिला लापता, पुलिस थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट
Wed, 03 Aug 2022 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:01 PM IST
सार
चंबा में बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए गई महिला नीरो निवासी कुम्हारका गांव वापस घर नहीं लौटी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि लापता महिला की तलाश में टीम जुट गई है।
विज्ञापन
लापता(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा में बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए गई महिला नीरो निवासी कुम्हारका गांव वापस घर नहीं लौटी है। परिवार ने महिला और बच्चों की तलाश अपने स्तर पर सभी रिश्तेदारों के यहां की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। थकहार कर महिला के देवर ने पुलिस थाना चंबा में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला के देवर रिंकू पुत्र राम दयाल ने बताया कि 27 जुलाई को उसकी भाभी नीरो देवी अपने दो बच्चों पीयूष और मोहित को साथ लेकर आधार कार्ड बनवाने के लिए घर से सुबह निकलीं लेकिन वह वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन
बताया कि महिला का 28 जुलाई से मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है। उन्होंने जल्द महिला और बच्चों को तलाशने की गुहार पुलिस से की है। ग्राम पंचायत कुरैणा के वार्ड द्रबला की पूर्व वार्ड सदस्य सुरेखा देवी ने पुलिस अधीक्षक से मांग उठाई है कि लापता महिला और बच्चों को तलाशा जाए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि लापता महिला की तलाश में टीम जुट गई है।
विज्ञापन