फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Woman falls into ravine while cutting grass; referred to Tanda.

Chamba News: घास काटते खाई में गिरी महिला, टांडा रेफर

Sat, 19 Sep 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 19 Sep 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Woman falls into ravine while cutting grass; referred to Tanda.
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते कुुमाहरूई गांव में घास काटते समय पांव फिसलने से एक महिला खाई में जा गिरी। जिसे चंबा मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बबली 40 पत्नी पवन कुमार निवासी गांव कुमाहरूई पंचायत कुम्हारका शनिवार सुबह साढ़े सात बजे अपने घर के साथ घासनी में घास काटने गई थीं। उसी दौरान अचानक उनका पांव फिसला और वह खाई में जा गिरीं। वहां घास काट रहे अन्य लोगों ने उन्हें गिरते हुए देख लिया और तुरंत उनकी मदद के लिए खाई में उतर गए। गंभीर घायल अवस्था में एंबुलेंस के जरिये उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए डॉक्टराें ने उन्हें टांडा रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि खाई में गिरने से घायल महिला इलाज के लिए यहां लाई गई थी। उनकी हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। संवाद
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed