फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   woman died of burning in chamba

झुलसी महिला की मौत,ससुर गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2015 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा, चुवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा, चुवाड़ी Updated Thu, 05 Nov 2015 05:48 PM IST
विज्ञापन
woman died of burning in chamba

चुवाड़ी (चंबा)। संदिग्ध हालत में झुलसी विवाहिता की मौत के बाद पुलिस ने मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ससुर पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में यह गिरफ्तारी की है। विवाहिता की मौत के बाद उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर संगीन आरोप लगाए थे। वीरवार देर शाम को लाश उनके आंगन में जलाने की भी कोशिश की थी। हालांकि, पुलिस के बीचबचाव की वजह से लाश आंगन में नहीं जलने दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। इसके बाद ससुर पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। ससुर कर्म सिंह को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिए जाने की मांग की जाएगी। महिला सोनिया ठाकुर पत्नी नसीब की शादी एक वर्ष पहले ही हुई थी। लेकिन बीते मंगलवार को रहस्यमयी स्थिति में जली हालत में चुवाड़ी अस्पताल लाया गया था जहां से टांडा पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया। ससुराल पक्ष के अनुसार, सोनिया ने आत्महत्या कर अपनी जान दी है। वहीं, मृतका के मायके वालों ने ससुर पर सोनिया को मरने के लिए उकसाने के आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से वह उनसे दहेज मांग रहा था। उनकी बेटी ने कई बार इस बारे में उन्हें बताया था। पुलिस ने सोनिया के पिता प्रताप की शिकायत पर उसके ससुर पर दहेज मांगने और मरने के लिए उकसाने के आरोप का मामला दर्ज किया है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी डलहौजी संतोष शर्मा ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed