{"_id":"571f9c8f4f1c1b6907a91542","slug":"without-rti-strike-hunger-stike","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई सूचना न मिलने पर शुरू किया अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीआई सूचना न मिलने पर शुरू किया अनशन
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Tue, 26 Apr 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
आरटीआई कार्यकर्ता सोभिया राम ने मंगलवार को जिला मुख्यालय में आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
- फोटो : अमर उजाला
आरटीआई सूचना न मिलने पर आरटीआई कार्यकर्ता सोभिया राम ने मंगलवार को जिला मुख्यालय में आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सोभिया राम ने बताया कि उन्होंने विकास खंड सलूणी की मौड़ा पंचायत में हुए विकास कार्यों के बारे में एक आरटीआई सूचना पंचायता मौड़ा कार्यालय से मांगी थी। विकास कार्यों में धांधली होने की स्थिति में अज्ञात तत्वों द्वारा पंचायत कार्यालय में घुसपैठ करके वांछित आरटीआई सूचना को असल रिकॉर्ड सहित जला दिया। जिसके बाद मामला पुलिस में पहुंचने पर भी पंचायती रिकॉर्ड को जलाने वालों का सुराग नहीं लग पाया है।
सोभिया राम ने आरोप लगाया है कि इस रिकॉर्ड को जलाने में पंचायत कार्यालय के अधिकारियों का ही हाथ है। जिन पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न करना सुरक्षा तंत्र पर सवालिया निशान लगाता है। लिहाजा उन्होंने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए आमरण अनशन का रास्ता चुना है। सोभिया राम ने बताया कि वह तब तक अनशन पर बैठे रहेंगे जब तक पंचायत रिकॉर्ड जलाने वाले को पुलिस पकड़ कर कार्रवाई नहीं करती है। वहीं वांछित सूचना भी आरटीआई के तहत उन्हें मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन