{"_id":"6b00813656efb31dae042c5b","slug":"reaching-the-hospital-before-treatment-is-a-challenge-chamba-news-c-88-1-cmb1002-203509-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: इलाज से पहले अस्पताल तक पहुंचना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: इलाज से पहले अस्पताल तक पहुंचना चुनौती
विज्ञापन
मैहला (चंबा)। सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। इसके बावजूद ग्राम पंचायत मैहला स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल तक पहुंचने का रास्ता नहीं है। मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है।
अस्पताल में सभी कर्मचारी और आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं। रोजाना करीब 15 से 20 मरीज उपचार के लिए यहां पहुंचते हैं लेकिन अस्पताल तक कोई पक्का रास्ता नहीं है। मरीजों को खेतों के बीच बने संकरे रास्ते से होकर जाना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति की ओर लोगों का रुझान बढ़ रहा है लेकिन रास्ते की समस्या के कारण उन्हें लाभ नहीं मिल रहा है।
स्थानीय लोगों सन्नी चोना, कमल कुमार, राज कुमार, प्रदीप कुमार, सुरेश कुमार, कुलदीप कुमार और नरेंद्र कुमार आदि ने रास्ते की मांग की। उनका कहना है कि वाहन पहुंचने के लिए रास्ता बनने से मरीजों को राहत मिलेगी। ग्राम पंचायत मैहला की प्रधान राधा देवी ने बताया कि रास्ता बनाने के लिए जमीन चाहिए। यदि संबंधित लोग अपनी जमीन देने को तैयार होते हैं, तो पंचायत निर्माण करेगी। फिलहाल, जमीन उपलब्ध न होना रास्ते के निर्माण में मुख्य बाधा है।