फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   weather

कुमार नाले में ग्लेशियर आने से चार घंटे बंद रहा साच घ्राट पावर हाउस

Fri, 29 Nov 2019 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
weather
डलहौजी में बर्फ से ढकी गाड़ी। - फोटो : Chamba
कुमार नाले में ग्लेशियर आने से चार घंटे बंद रहा साच घ्राट पावर हाउस
विज्ञापन

पावर हाउस बंद होने की वजह से आठ पंचायतें चार घंटे अंधेरे में डूबी रहीं
ग्लेशियर से नाले के पानी का बंद हो गया था बहाव, चार घंटे बाद शुरू हुआ बहाव
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी की आठ पंचायतें पावर हाउस बंद रहने की वजह से अंधेरे में डूबी रहीं। वीरवार शाम चार बजे के करीब कुमार नाले में ग्लेशियर आने से साच घ्राट पावर हाउस में पानी की सप्लाई बंद हो गई। ग्लेशियर की बर्फ पिघलने में करीब चार घंटे का समय लगा।
ग्लेशियर की बर्फ जब नाले में पिघली तो पानी की सप्लाई सुचारु हो पाई। इसके बाद पावर हाउस शुरू हो पाया। इसके चलते ग्राम पंचायत कुमार, मिंधल, साच, पुर्थी, सेचू नाला, उडीन, रेई और साहली में चार घंटे बिजली की सप्लाई बाधित रही। लोगों को चार घंटे तक अंधेरे में ही ठंडी रात काटनी पड़ी। रात करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही बिजली की सप्लाई बहाल हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। शाम के जिस समय नाले में ग्लेशियर गिरा। उस समय उस जगह कोई भी व्यक्ति नहीं था। इसके चलते कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि नाले के पानी का बहाव चार घंटे के लिए बंद हो गया। इस कारण पावर हाउस बंद हो गया। पावर हाउस बंद होने से आठ पंचायतों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई।
विज्ञापन

शून्य डिग्री से नीचे तापमान में कुमार, मिंधल, साच, पुर्थी, सेचू नाला, उडीन, रेई और साहली के ग्रामीणों नेे ठंड से ठिठुरते हुए चार घंटे व्यतीत किए। पावर हाउस में पानी की सप्लाई बंद होने की सूरत में बिजली का उत्पादन ठप पड़ गया। चार घंटों के पश्चात ग्लेशियर की बर्फ पिघलने के बाद ही पानी की सप्लाई सुचारु हो पाई। इसके बाद बिजली की सप्लाई भी क्षेत्र में शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बोर्ड के सहायक अभियंता संतोष शर्मा ने बताया कि कुमार नाले में ग्लेशियर आने से पावर हाउस में आने वाला पानी बंद हो गया था। इसकी वजह से पावर हाउस ने काम करना बंद कर दिया। चार घंटे के बाद पानी की सप्लाई सुचारु हो गई। इससे बिजली की सप्लाई भी बहाल हो गई।
इनसेट
देश-दुनिया से पूरी तरह कटा है पांगी
वीरवार और शुक्रवार को बर्फबारी के चलते पांगी क्षेत्र देश-दुनिया से पूरी तरह से कटकर रह गया है। जिला मुख्यालय चंबा से तीसा वाया पांगी, चंबा-लंगेरा वाया पांगी मार्ग और चंबा-जम्मू वाया पांगी पर अत्यधिक बर्फबारी के चलते ही इस प्रकार की नौबत पेश आई है। बर्फबारी ने पांगीवासियों को घरों में कैद करके रख दिया है।

इनसेट
दुर्गम क्षेत्र पांगी की 16 पंचायतों में बंद पड़ी है यातायात सुविधा
दुर्गम क्षेत्र पांगी में बर्फबारी के चलते 16 पंचायतों में यातायात व्यवस्था बंद पड़ी हुई है। बर्फबारी के बाद सड़क पर फिसलन होने के चलते ही इस प्रकार की नौबत पेश आई है। लोगों को अपने दैनिक उपयोग की वस्तुएं लाने के लिए मीलों पैदल सफर तय करना पड़ रहा है।
इनसेट
दूरसंचार सेवाएं भी न के बराबर
पांगी में कहने को तो जियो और बीएसएनएल की सेवाएं हैं। बर्फबारी के बाद पांगी में दूरसंचार की सेवाएं मात्र कहने तक ही सीमित रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed